कानपुर में जाजमऊ के सरैयां में अचानक डॉट नाला धंस गया। इसमें एक कार नाले में घुस गई, जबकि तीन कुत्ते भी नाले में गिर गए. नगर निगम की टीम ने जांच शुरू की है.
मिली जानकारी के अनुसार जाजमऊ के सरैयां में शुक्रवार सुबह डॉट नाला धंस गया. इससे नाले के ऊपर खड़ी कार भी नाले में घुस गई। वहीं, कार के नीचे सो रहे तीन कुत्ते भी नीचे घुस गए. घटना के बाद मौके पर पुलिस और पार्षद समेत नगर निगम की टीम पहुंची और जांच पड़ताल की.
जाजमऊ के सरैयां में शुक्रवार सुबह अचानक तेज आवाज के साथ नाला धंस गया. इससे करीब 20 फुट लंबा और 10 फुट गहरा गड्ढा हो गया. नाला धंसने से उसके ऊपर खड़ी सलीम की कार भी गड्ढे में घुस गई. इतना ही नहीं हादसे में कार के नीचे सो रहे तीन कुत्ते भी गड्ढे में गिर गए. इससे दो कुत्तों की कार में दबने से मौत हो गई.
वहीं, एक कुत्ता निकल गया. घटना से इलाके में दहशत फैल गई. सूचना पर मौके पर पुलिस और क्षेत्रीय पार्षद फखर इकबाल समेत नगर निगम की टीम पहुंची. टीम ने गड्ढे के चारों तरफ पर्दा लगाकर उसे ढंक दिया और मरम्मत का काम शुरू किया. इससे पहले भी सरैयां में ही नाला धंस चुका है, जिससे लोगों में दहशत बनी हुई है.
















Leave a Reply