जम्मू-कश्मीर के बडगाम में खाई में गिरी BSF की बस: तीन जवानों ने गंवाई जान, 27 घायल

Spread the love

जम्मू-कश्मीर के बडगाम जिले में सीमा सुरक्षा बल(BSF) की एक बस खाई में गिर जाने से तीन जवानों की मौत हो गई और कई जवान घायल हो गए. स्थानीय पुलिस के मुताबिक सुरक्षाबलों की 52 सीटर बस अपने काफिले के साथ विधानसभा चुनाव के अगले चरण के लिए जा रही थी. इस बस में 35 जवान सवार थे\. सभी घायल जवानों को अस्पताल ले जाया गया है.

जानकारी के मुताबिक बस में बीएसएफ के 36 जवान सवार थे और हादसे में 27 घायल हुए हैं जबकि दो जवानों की मौत हो गई है. यह बस दुर्घटना बडगाम के ब्रिल गांव में हुई. 

राजौरी में खाई में गिरा था सेना का वाहन

इससे पहले राजौरी में मंगलवार रात सेना का वाहन सड़क से फिसलकर गहरी खाई में गिर गया था. इस हादसे में 4 जवान घायल हो गए थे. सूचना मिलते ही स्थानीय ग्रामीणों सहित बचावकर्मियों ने सभी 4 घायल कमांडो को बाहर निकाला और आनन-फानन में अस्पताल में भर्ती कराया, जिसमें इलाज के दौरान लांसनायक बलजीत सिंह की मौत हो गई थी.

सेना के एक अधिकारी ने बताया था कि जम्मू-कश्मीर के राजौरी जिले में मंगलवार को सेना के 4 कमांडो उस समय घायल हो गए, जब उनका वाहन सड़क से फिसलकर गहरी खाई में गिर गया. उन्होंने बताया कि यह दुर्घटना सीमावर्ती जिले के मंजाकोट इलाके में देर शाम हुई, जिससे वाहन को काफी नुकसान पहुंचा.

उन्होंने बताया कि स्थानीय ग्रामीणों सहित बचावकर्मियों ने घायल 4 कमांडो को बाहर निकाला और और आनन-फानन में अस्पताल में भर्ती कराया. उनमें से दो की हालत गंभीर बताई गई थी, जिनमें से लांसनायक बलजीत सिंह की मौत हो गई.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *