कानपुर के जाजमऊ में गंगापार से तर्पण कर लौट रहे बाइक सवारों को अज्ञात वाहन टक्कर मारते हुए भाग गया जिससे दोनो की मौत हो गयी. घटना के बाद मौके पर पहुंची पुलिस ने मृतकों के परिजनों को सूचित कर शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा.
जाजमऊ थाना प्रभारी अजय प्रकाश मिश्र ने बताया कि यशोदा नगर के गंगापुर कॉलोनी निवासी 55 वर्षीय संतोष दीक्षित शनिवार तड़के इलाके के 48 वर्षीय अशोक सोनी के साथ बाइक से गंगापार स्थित चंदन घाट गए थे जहां पर गंगास्नान और तर्पण कर दोनो बाइक से वापस जा रहे थे तभी हाइवे पर विश्वकर्मा द्वार के पास तेज रफ्तार अज्ञात वाहन उनकी बाइक में टक्कर मारते हुए निकल गया जिससे संतोष की मौके पर ही मौत हो गयी जबकि अशोक गंभीर रूप से घायल हो गए.
सूचना पाकर मौके पर पहुंची पुलिस ने मृतक के परिजनों को सूचित कर अशोक को उपचार के लिए हैलेट अस्पताल भेजा. जहां पर उपचार के दौरान अशोक की भी मौत हो गयी. थाना प्रभारी ने बताया कि मृतक संतोष के भेजे की तहरीर पर मामला दर्ज कर कार्रवाई की जा रही है.
















Leave a Reply