कानपुर में बिल्हौर के हाईवे पर दो ट्रकों की भिड़ंत के बाद लगी: दो अन्य ट्रक भी भिड़े, भीषण जाम

Spread the love

कानपुर में बिल्हौर के कानपुर-अलीगढ़ हाईवे पर देर रात दो ट्रकों की जोरदार टक्कर हो गई. हादसे के बाद ट्रकों में आग लग गई, जिनमें पीछे से आ रहे दो अन्य ट्रक भी टकरा गए। हादसे के बाद हाईवे पर यातायात बाधित हो गया और लंबा जाम लग गया.

सूचना पर पुलिस उपायुक्त पश्चिम राजेश कुमार सिंह मय फोर्स मौके पर पहुंचे. उनके द्वारा फायर ब्रिगेड को सूचना दी गई और घायलों का सीएचसी भिजवाया गया. जानकारी के अनुसार, हादसा अरौल थाना क्षेत्र में हुआ. इसमें चीनी लादे दो ट्रको की आपस में भिड़ंत हो गई.

इसके बाद ट्रकों में आग लग गई और चीनी की वजह से आग ने विकराल रूप ले लिया. फायर ब्रिगेड की टीम ने कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया. पुलिस ने क्रेन द्वारा ट्रकों को हटवाकर यातायात सुचारू रूप से शुरू करवा दिया है. कोई जनहानि नहीं हुई है.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *