झारखंड के रांची से दर्दनाक खबर सामने आई है. यहां मधुमक्खी के काटने से एक ही परिवार के चार लोगों की मौत हो गई है. घटना तुपुदान थाना क्षेत्र की बताई जा रही है. मृतकों में एक महिला और तीन बच्चे शामिल है. घटना 21 सितंबर की बताई जा रही है। पीड़िता के पति सुनिल बारला ने बताया कि उसकी पत्नी अपने बच्चों के साथ मायके गई हुई थी. उसी दौरान यह घटना घटी। महिला खूंटी जिले के कर्रा ब्लॉक की रहने वाली थी. पति ने बताया कि वह तुपुदान थाना क्षेत्र के हरदाग गढ़ा टोली इलाके में स्थित अपने मायके गई थी.
शनिवार को वह एक कुएं के पास नहाने गए थे. इसी दौरान अचानक मधुमक्खियों के झुंड ने उन पर हमला कर दिया जिसमें चारों की मौत हो गई. पति ने बताया कि उनकी पत्नी अपने बच्चों और गांव के कुछ अन्य लोगों के साथ कुएं पर नहाने गई थी. वे लोग कुंए के अंदर घुसे और नहाना शुरू कर दिया. तभी अचानक मधुमक्खियों का झुंड वहां आगया और उनपर हमला कर दिया.
मधुमक्खियों के आते ही लोगों में अफरा-तफरी मच गई. सभी लोग इधर उधर अपनी जान बचाने के लिए भागने लगे लेकिन महिला और उसके बच्चे फंस गए. इससे पहले कि उन्हें बचाया जाता, चारों की मौत हो गई. चारों के शव कुएं के अंदर से बरामद कर लिए गए हैं.













Leave a Reply