कानपुर मेडिकल कॉलेज ओवरब्रिज पर आपस में टकराईं तीन कारें: एयरबैग खुले; कई घायल

Spread the love

कानपुर में मेडिकल कॉलेज ओवरब्रिज पर देर रात तेज रफ्तार का कहर देखने को मिला. मेडिकल कॉलेज ओवरब्रिज पर तेज रफ्तार कारों के बीच जोरदार टक्कर हो गई. बताया जा रहा है कि देर रात एक तेज रफ्तार कार दूसरी दिशा से आ रही थी.

ओवरब्रिज के मोड़ पर कार से ड्राइवर का नियंत्रण छूट गया और वह सामने से आ रही दूसरी कार में जा टकराई. इस हादसे की चपेट में कुछ अन्य वाहन भी आ गए.टक्कर इतनी जोर थी कि इनमें से दो कारों के एयरबैग तक खुल गए. हादसे में कई लोगों को चोटें भी आयी हैं. हादसे की सूचना पाकर मौके पर स्वरूपनगर और काकादेव पुलिस भी पहुंची और घायलों को अस्पताल भिजवाया.

इसके बाद क्रेन बुलवाकर क्षतिग्रस्त वाहनों को ओवरब्रिज से हटाकर यातायात सुचारू कराया गया. पुलिस का कहना है कि तहरीर मिलने ही आवश्यक कार्रवाई की जाएगी.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *