बांदा में महिला की ईंट से कूचकर हत्या, घास के ढेर में शव छिपाकर भागे हत्यारे; गया है परदेश

Spread the love

UP के बांदा में एक महिला की घर के अंदर ईंट से कुचलकर निर्मम तरीके से बेरहमी से हत्या कर दी गई. इतना ही नहीं, हत्यारे घर से कुछ दूर पर घास के ढेर में लाश को छिपा गए. घर में जब मृतक महिला का बेटा रोया तो परिजनों ने खोजबीन शुरू की. उसी दौरान उसका शव पड़ा मिला तो इलाके में सनसनी फैल गई. सूचना पर पुलिस के बड़े अधिकारी, फोरेंसिक और कई थानों की फोर्स के साथ मौके पर पहुंचे. 

परिजनों ने बताया कि हाल ही में महिला का पति परदेश कमाने गया है. घर में उसके बच्चे और बुजुर्ग ससुर थे. घटना से आसपास के लोग भयभीत हैं. पुलिस अधिकारी का कहना है कि शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है. मामले में परिजनों की तहरीर पर केस दर्ज किया गया है. बारीकी से जांच पड़ताल की जा रही है. जल्द ही वारदात का खुलासा किया जाएगा. 

नरैनी कोतवाली पुलिस के मुताबिक, पडमई गांव की गुड़िया देवी (32) का शव घर से कुछ दूर पर घास में छिपा मिला. महिला के शरीर पर कई जगह चोट निशान और सिर व चेहरे का कुछ हिस्सा ईंट से कुचला पुलिस को मिला है. 

मृतका के ससुर श्रीपाल ने पुलिस को बताया कि बेटा हाल ही में महाराष्ट्र मजदूरी करने गया है. बहू के तीन बच्चे हैं. सभी खाना पीना करके सोने की तैयारी कर रहे थे. उसी दौरान 2 साल का छोटा बच्चा रोने लगा तो ससुर ने जाकर देखा कि बहू गुड़िया कमरे में नहीं है. आवाज लगाने पर और आसपास देखा तो गुड़िया नहीं दिखी.  

जिसके बाद पड़ोसियों की मदद से खोजबीन की गई तो बहू का शव घर से कुछ दूर पर घास के ढेर में छिपा मिला. ससुर का कहना है कि बदमाशों ने ईंट से कुचलकर बहू की निर्मम हत्या कर दी. ससुर ने पुलिस से कड़ी कार्रवाई की मांग की है. 

फरियादी ने बताया कि बेटे की शादी 10 साल पहले हुई थी. घर में छोटे छोटे 3 बच्चे हैं. दर्दनाक बात यह है कि घटना के बाद से मृतका का 2 वर्षीय बेटा अभिषेक अपनी मां को ढूढ़ रहा है, जिसको देखकर परिजनों में कोहराम मचा हुआ है. 

ASP बांदा शिवराज ने बताया कि महिला का शव उसके घर से कुछ दूर पर बरामद हुआ है. सूचना पर हम सभी लोग मौके पर पहुंचे. शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है. फील्ड यूनिट और फोरेंसिक टीमों ने मौके से नमूना लिया है. शव पर चोट के निशान हैं. ऐसा लग रहा है कि जैसे महिला को मारकर घर के बाहर फेंका गया हो. मामले में बारीकी से जांच करके आगे की कानूनी कार्रवाई की जा रही है. जल्द ही पूरे मामले का पर्दाफाश किया जाएगा.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *