तमिलनाडु की पटाखा फैक्ट्री में विस्फोट के बाद आग, 6 मजदूर जिन्दा जले, कई झुलसे

Spread the love

तमिलनाडु में विरुधुनगर जिले के सत्तूर इलाके में एक पटाखा बनाने वाली फैक्ट्री में विस्फोट हो गया. विरुधुनगर जिले के सत्तूर इलाके में एक पटाखा निर्माण इकाई में विस्फोट के बाद लगभग छह लोगों की मौत हो गई. अग्निशमन एवं बचाव विभाग के अधिकारियों ने एएनआई को बताया कि विरुधुनगर जिले के सत्तूर इलाके में एक पटाखा निर्माण फैक्ट्री में विस्फोट हुआ. शुरुआती जांच के मुताबिक, आशंका है कि विरुधुनगर के सत्तूर में पटाखा फैक्ट्री में मजदूर पटाखे बनाने के काम में लगे थे तभी यह विस्फोट हुआ है.

शनिवार को हुई इस घटना में 6 मजदूरों की दर्दनाक मौत हो गई है. कई मजदूर अभी भी झुलसे हुए हैं. प्रारंभिक जांच के अनुसार, विस्फोट रासायनिक मिश्रण के दौरान हुआ था. इस विस्फोट ने कम से कम एक कमरे को पूरी तरह से तबाह कर दिया. इस कमरे में ही मजदूर काम कर रहे थे. पुलिस और अन्य संबंधित अधिकारियों ने घटना स्थल पर पहुंचकर जांच शुरू कर दी है.

इसके अलावा, तेलंगाना में भी ऐसी ही घटना हुई है। यदाद्रि-भुवनगिरि जिले में शनिवार को एक फैक्टरी में विस्फोट से एक व्यक्ति की मौत हो गई और एक अन्य घायल हो गया. पुलिस ने यह जानकारी दी। पुलिस ने बताया कि घायल व्यक्ति का अस्पताल में इलाज जारी है और उसकी हालत स्थिर है.

प्रारंभिक जानकारी के अनुसार यह विस्फोट उस कारखाने में हुआ जहां विस्फोटक सामग्री बनाई जाती है.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *