UP के अमरोहा में अनियंत्रित कार ने दो युवकों को रौंद दिया और मेडिकल स्टोर में जा घुसी. घटना के बाद मौके पर जमा हुई भीड़ ने कार सवार युवक की जमकर पिटाई कर दी. बाद में घटनास्थल पर पहुंची पुलिस ने कार सवार समेत बाइक सवार घायलों को अस्पताल में भर्ती कराया और कार सवार के खिलाफ लापरवाही से ड्राइविंग करने का मुकदमा दर्ज किया है. फिलहाल पुलिस कानूनी कार्रवाई में जुट गई है.
घटना के बाद ड्राइवर फरार मालूम हो कि अमरोहा नगर थाना इलाके के बिजनौर रोड पर कार सवार चालक कार पर नियंत्रण खो बैठा और बाइक सवार दो युवकों को रौंदते हुए कार मेडिकल स्टोर में जा घुसी. जिसके बाद मौके पर इकट्ठा हुई भीड़ ने कार को घेर लिया और कार सवार युवक की जमकर धुनाई कर दी, जबकि भीड़ में जमा कुछ लोगों ने कार सवार युवक को बचाने का प्रयास भी किया. फिलहाल कार पुलिस के कब्जे में है पर कार सवार पुलिस को चकमा देकर फरार हो गया है और पुलिस कार चालक समेत कार के मालिक की तलाश में जुट गई है. घटना के बाद मेडिकल स्टोर में लगे सीसीटीवी का फुटेज सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है.
अमरोहा के डिप्टी एसपी अरुण कुमार सिंह ने बताया कि अचानक कार चालक कार पर नियंत्रण खो बैठा और कार ने बाइक को रौंद दिया, जिसमें दो लोग घायल हुए हैं. उन्होंने बताया कि घटना के बाद कार को कब्जे में ले लिया गया है और कार के मालिक के विरुद्ध लापरवाही से ड्राइविंग करने के आरोप में मुकदमा दर्ज कर लिया गया है. उन्होंने कहा कि कार चालक की तलाश की जा रही है. सीसीटीवी फुटेज के आधार पर और टेक्निकल मुआयने के बाद कानूनी कार्रवाई की जाएगी.
















Leave a Reply