शाहजहांपुर में बाप ने बेटी का सिर काटकर धड़ से किया अलग, प्यार की कीमत जान से चुकानी पड़ी

Spread the love

शाहजहांपुर में ऑनर किलिंग का सनसनीखेज मामला सामने आया है, जहां एक लड़की को प्यार करने की ऐसी खौफनाक सजा मिली कि सुनकर ही रूह कांप जाए. सिरफिरे पिता ने झूठी शान की खातिर बेटी का सिर ही तन से जुदा कर दिया. जानकारी के मुताबिक, बेटी का प्रेम प्रसंग चल रहा था और पिता उसे लगातार मना कर रहा था.

मंगलवार को बात इतनी बढ़ी कि पिता ने अपनी बेटी का सर काट कर धड़ से अलग कर दिया. घटना को अंजाम देने के बाद आरोपी पिता फरार हो गया. फिलहाल पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर आरोपी की तलाश शुरू कर दी है. घटना थाना परौर क्षेत्र के गढ़ी गांव की है. यहां के रहने वाले भूपेंद्र सिंह की 16 साल की बेटी सुनैना का गांव के एक युवक से प्रेम प्रसंग चल रहा था. बेटी प्रेमी के साथ शादी करने की जिद पर अड़ी थी.

इसी बात से नाराज होकर पिता भूपेंद्र सिंह ने तलवार से अपनी 16 साल की बेटी का सर काट कर धड़ से अलग कर दिया. घटना को अंजाम देने के बाद आरोपी पिता मौके से फरार हो गया. घटना की सूचना पुलिस को दी गई.इसके बाद मौके पर पुलिस आफ फॉरेंसिक की टीम पहुंची पुलिस ने शव को बरामद कर लिया. लड़की के चाचा की तरफ से पुलिस ने मामला दर्ज करके आरोपी पिता की तलाश शुरू कर दी है. फिलहाल घटना के बाद से इलाके में सनसनी फैली हुई है.

जानकारी के अनुसार, पिता ने लड़की को दो टूक कह दिया था कि वो गांव में ही उसकी शादी नहीं कर सकता, लेकिन लड़की भी अपनी जिद पर अड़ी थी. दोनों के बीच इसी को लेकर कहासुनी हुई. इसके बाद बाप गुस्से में आगबबूला हो गया और तलवार लेकर बेटी की ओर दौड़ा. इससे पहले कि कोई बीचबचाव कर पाता, उसने एक ही वार में सिर धड़ से अलग कर दिया. चीखपुकार मचते ही वो वहां से भाग निकला.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *