यूपी में मौसम अचानक बदल गया है. लखनऊ, कानपुर और कन्नौज में सुबह बारिश हुई. शनिवार देर रात सहरानपुर, आगरा, मथुरा, और गाजियाबाद में भी बरसात हुई.
कई जिलों में बर्फीली हवाएं चल रही हैं. इससे गलन और बढ़ गई है. सुबह से 45 जिलों में घना कोहरा छाया हुआ है. विजिबिलिटी 100 मीटर तक रह गई है. आज 39 जिलों में बारिश का अलर्ट है. मौसम विभाग का कहना है कि बारिश के साथ ओले भी गिरेंगे। 10 किलोमीटर की स्पीड से हवाएं चलेंगी. शनिवार को लगातार दूसरे दिन अयोध्या सबसे ठंडा जिला रहा. न्यूनतम तापमान 4 डिग्री दर्ज किया गया। कानपुर, मैनपुरी, फतेहपुर, रायबरेली में न्यूनतम तापमान 4 से 5 डिग्री के बीच रहा.

अगले 3 दिनों तक मौसम का अनुमान
13 जनवरी- बादल छाए रहेंगे. बारिश के साथ ओले भी गिरने का अनुमान है. सुबह-शाम कोहरा छाया रहेगा. सर्द हवाएं चलती रहेंगी. 14 जनवरी- शीतलहर के साथ कोहरा भी छाया रहेगा. विजिबिलिटी 100 मीटर रिकॉर्ड की जाएगी. 15 जनवरी- सुबह-शाम कोहरा छाया रहेगा. दिन में धूप निकलेगी. विजिबिलिटी 50 से 100 मीटर रह सकती है.
प्रयागराज में कोहरे के बीच श्रद्धालुओं ने गंगा स्नान किया. जेट स्ट्रीम हवाओं से पहाड़ों जैसी गलन रहेगी मौसम वैज्ञानिक SN सुनील पांडेय ने बताया- बादलों की आवाजाही से दिन के तापमान में कमी आएगी. 12.6 किमी रफ्तार से जेट स्ट्रीम हवाएं चलेंगी. इससे मैदानी इलाकों में पहाड़ों जैसी गलन रहेगी. इस महीने में दूसरी बार मौसमी चक्रों से बदलाव हो रहा है. हवा की दिशा भी बदलेगी. इससे मौसम में बदलाव दिखाई देगा. राजस्थान, केरल तट के पास, बंगाल की खाड़ी के ऊपर चक्रवाती परिसंचरण सक्रिय है.

लखनऊ में सुबह से बारिश हो रही है. मौसम विभाग ने आज शाम तक अलग अलग इलाकों में गरज-चमक के साथ बारिश की संभावना जताई है. मौसम वैज्ञानिक मोहम्मद दानिश ने बताया- बादलों की आवाजाही से दिन के तापमान में कमी आएगी. 12.6 किमी रफ्तार से जेट स्ट्रीम हवाएं चलेंगी. इससे मैदानी इलाकों में पहाड़ों जैसी गलन रहेगी. पुरवाई हवा के कारण मौसम में बदलाव हुआ है.















Leave a Reply