महाकुंभ में राहुल और प्रियंका गांधी फरवरी के पहले हफ्ते में आएंगे आस्था की डुबकी लगाने

Spread the love

महाकुंभ को शुरू हुए पांच दिन हो गए हैं. इस दौरान करीब 7 करोड़ से अधिक लोगों ने संगम में डुबकी लगा चुके हैं. महाकुंभ में कुल 6 स्नान हैं, जिसमें से तीन अमृत स्नान है. पहला अमृत स्नान हो चुका है, जिसमें साढ़े तीन करोड़ से अधिक लोगों ने डुबकी लगाई. खबर है कि कांग्रेस सांसद राहुल गांधी और प्रियंका गांधी भी महाकुंभ आएंगे.  कांग्रेस के दोनों नेता त्रिवेणी संगम में आस्था की डुबकी लगाएंगे.

त्रिवेणी में स्नान के बाद राहुल और प्रियंका गांधी शंकराचार्य और संतों का आशीर्वाद लेंगे.  राहुल और प्रियंका महाकुंभ में कांग्रेस सेवा दल के शिविर भी जाएंगे. दोनों के महाकुंभ आगमन को लेकर तैयारियां भी शुरू हो गई हैं. दोनों कांग्रेस नेता फरवरी के पहले सप्ताह में आ सकते हैं.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *