बाइक में ट्रॉली जोड़कर बनाया टमटम, फिर वृंदावन की पूरी फैमिली उसी पर सवार होकर गयी महाकुंभ

Spread the love

प्रयागराज महाकुंभ में देश-विदेश से श्रद्धालु बड़ी संख्या में पहुंच रहे हैं. इनमें से ज्यादातर लोग हवाई जहाज, ट्रेन और बस जैसे साधनों से यात्रा कर रहे हैं, लेकिन वृंदावन से आए एक परिवार ने महाकुंभ जाने के लिए एक अनोखा तरीका अपनाया. परिवार के 10 सदस्यों ने 700 किलोमीटर का सफर जुगाड़ से तैयार किए गए टमटम से तय किया और संगम नगरी पहुंचा.

वृंदावन के इस परिवार ने महाकुंभ यात्रा के लिए बाइक में ट्रॉली जोड़कर उसे टमटम में बदल दिया और फैमिली के दस लोग उस पर सवार होकर निकल पड़े. इस सफर के दौरान उन्होंने न केवल किराए की बचत की, बल्कि एक साथ यात्रा का आनंद भी उठाया. परिवार के कन्हैया ने बताया कि हमने इस जुगाड़ से यात्रा की, ताकि सभी लोग साथ रह सकें और महाकुंभ का पूरा आनंद ले सकें. संगम स्नान करने के बाद हम बेहद खुश हैं.

परिवार के लोगों का कहना है कि इस जुगाड़ ने न केवल उन्हें किराए के भारी खर्च से बचाया, बल्कि सभी को साथ में यात्रा करने का सुखद अनुभव भी दिया. महाकुंभ में पहुंचने के बाद परिवार ने संगम स्नान किया और फिर उसी टमटम से वृंदावन के लिए रवाना हो गया.

महाकुंभ पहुंचने वाले इन श्रद्धालुओं का जुगाड़ वाहन देख लोग हैरत में पड़ गए. महाकुंभ में आए इस परिवार ने बताया कि उन्हें इस यात्रा के दौरान किसी प्रकार की असुविधा महसूस नहीं हुई और वे इस अनोखी यात्रा से बेहद संतुष्ट हैं. संगम में स्नान के बाद इस परिवार ने महाकुंभ मेले की भव्यता और धार्मिक माहौल का पूरा आनंद उठाया. सड़क पर यात्रा करते देख लोग इस जुगाड़ वाले वाहन की तारीफ करते दिखे.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *