गाजियाबाद में लोनी के घर में लगी भीषण आग, तीन बच्चे और एक महिला जिंदा जली

Spread the love

गाजियाबाद जिले के लोनी में दर्दनाक हादसा हुआ है. एक घर में आग लगने से तीन बच्चों समेत चार की मौत हो गई. जबकि दो झुलस गए हैं। परिवार में चार मौत होने से कोहराम मच गया है. मौके पर पहुंची पुलिस ने शवों को कब्जे में लेकर जांच शुरू कर दी है.

जानकारी के अनुसार, लोनी कोतवाली क्षेत्र के कंचन पार्क कॉलोनी में रविवार सुबह करीब छह बजे मकान की दो मंजिल में भीषण आग लग गई. आग की चपेट में आने से तीन बच्चे जीशान, अयान, शान और महिला गुलबाहर की मौत हो गई.

घटना में शाहनवाज, शाहनवाज की पत्नी आयशा, शाहनवाज के बेटे जान ने पड़ोसी की छत से कूद कर जान बचाई. दमकल कर्मियों ने आग पर काबू पाया और शवों को बाहर निकाला. आग लगने के सही कारण का पता नहीं चल सका है. सूचना पाकर अधिकारी मौके पर पहुंचे.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *