कासगंज में रिटायर एडीएम की हत्या, गेस्ट हाउस में पड़ा मिला खून से लथपथ शव

Spread the love

यूपी के कासगंज मे रिटायर एडीएम की हत्या की खबर आ रही है. शहर कोतवाली क्षेत्र के गांव मामों स्थित स्थित मीनाक्षी गेस्ट हाउस में गेस्ट हाउस के मालिक रिटायर एडीएम की हत्या की सनसनीखेज वारदात से पुलिस में हड़कंप मच गया है.

जानकारी के अनुसार रिटायर एडीएम राजेन्द्र कुमार रिटायरमेंट के बाद पिछले कई वर्षों से अपने गांव में ही रह रहे थे. वह अपने गांव के पास पर हाइवे किनारे मीनाक्षी गेस्ट हाउस के नाम से गेस्ट हाउस संचालन कर रही थे. मंगलवार की सुबह उनका शव गेस्ट हाउस परिसर में खून से लथपथ हालत में पड़ा मिला. इसकी सूचना पर कासगंज कोतवाली और सोंरों कोतवाली पुलिस मौके पर पहुंच गई. एसपी, एएसपी और सीओ सिटी समेत अधिकारी भी मौके पर पहुंच गए. अधिकारी घटना की जांच करने में जुटे हैं.

सुबह के समय नौकर ने उनकी लाश को खून से लथपथ पड़ा हुआ देखा जिसके बाद पुलिस को सूचना दी. सेवानिवृत्त एडीएम की हत्या की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंचकर जांच पड़ताल में जुट गई. हत्या किसने की इस बारे में स्पष्ट जानकारी नहीं मिल सकी है। पुलिस मामले की जांच में जुटी हुई है.

पुलिस के अनुसार सिर कुचलकर हत्या की गई है. नौकर ने सुबह उन्हें फोन किया. फोन रिसीव नहीं होने पर नौकर तलाशते हुए टीन शैड की ओर पहुंचा, तो वहां सेवानिवृत्त एडीएम की लाश पड़ी हुई थी. पुलिस अधिकारी मौके से सभी महत्वपूर्ण साक्ष्य जुटा रहे हैं. आसपास के लोगों से पूछताछ कर रहे हैं. घटना के कारणों और परिस्थितियों का पता लगाने के लिए जांच की जा रही है. पुलिस ने बताया कि जल्द ही इस मामले में स्थिति स्पष्ट हो जाएगी.
 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *