बुलंदशहर में गैस लीकेज से दो युवकों की गयी जान, फैक्ट्री में ट्रायल के दौरान हुआ हादसा

Spread the love

UP के बुलंदशहर से एक दिल दहला देने वाला मामला सामने आया है जहां सिंकदराबाद औद्योगिक क्षेत्र में गैस रिसाव की वजह से दो लोगों की मौत हो गई. जानकारी के मुतबिक BATX Energies नाम की फैक्ट्री का ट्रायल चल रहा था. इस दौरान बॉयलर में सिलेंडर लगाने के दौरान गैस का रिसाव होने लगा। इससे दो युवक बेहोश हो गए. आनन-फानन में उन्हें उपचार के लिए नोएडा ले जाया गया जहां इलाज के दौरान दोनों ने दम तोड़ दिया.

मीडिया रिपोर्ट के मुताबिक बीएटीएक्स एनर्जी नाम की कंपनी में ट्रायल चल रहा था. इस दौरान बॉयलर में सिलेंडर लगाने के दौरान काफी मात्रा में गैस लीक होने लगा. इससे कई लोग चपेट में आ गए. जानकारी मिलने पर आला अधिकारी भी मौके पर पहुंचे और प्रभावित लोगों को उपचार के लिए भेजा. वहीं, मुरादबाद के अंकुश चौहान और गुलावटी के रहने वाले सतेंद्र की तबीयत बिगड़ने पर उन्हें नोएडा के कैलाश फिर फॉर्टिस अस्पताल ले जाया गया जहां इलाज के दौरान दोनों ने दम तोड़ दिया. साथ ही मामले की जांच के आदेश दिये.

DM श्रुति ने यह बताया

सत्येंद्र की मौत पर परिजनों ने हंगामा काटा फैक्ट्री के गेट पर जाकर विरोध किया और धरने पर बैठ गए. जानकारी होने पर सीओ पूर्णिमा सिंह मौके पर पहुंची और उन्हें समझा-बुझाकर शांत कराया. साथ ही कंपनी पर कार्रवाई की आश्वासन दिया. वहीं, इस मामले में डीएम श्रुति ने बताया कि सिकंदराबाद औद्योगिक क्षेत्र स्थित फैक्ट्री में गैस रिसाव के चलते दो लोगों की मौत हुई है और एक की हालत गंभीर है, जिसका उपचार फॉर्टिस हॉस्पिटल में चल रहा है. मामले की गहनता से जांच कराई जा रही है.

सीएम योगी ने घटना पर जताया दुख

सीएम योगी ने घटना पर जताया दुख सीएम योगी आदित्यनाथ ने जनपद बुलंदशहर में गैस रिसाव की दुर्घटना में हुई जनहानि पर दु:ख प्रकट करते हुए मृतकों के परिजनों के प्रति अपनी शोक संवेदनाएं व्यक्त की हैं। सीएम ऑफिस ने एक्स पर पोस्ट करते हुए कहा कि राहत कार्यों को युद्ध स्तर पर संचालित करने तथा घायलों के समुचित उपचार के निर्देश दिए हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *