महाकुंभ में पहुंचे CM योगी: मौनी अमावस्‍या की तैयारियों का लिया जायजा, साधु संतों से की मुलाकात

Spread the love

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ महाकुंभ में पहुंचे हैं. उन्‍होंने अखिल भारतवर्षीय अवधूत भेष बारह पंथ योगी महासभा में भाग लिया. वह करीब पांच घंटे तक महाकुंभ में रहेंगे. सीएम योगी इस महासभा के अध्‍यक्ष भी हैं. इसके बाद वह कल्याण सेवा आश्रम के शिविर जाएंगे. दो बजे अरैल में एक न्यूज चैनल के कार्यक्रम में शामिल होंगे. तीन बजे सेक्टर 18 स्थित विहिप के शिविर में संत सम्मेलन में पहुंचेंगे. वह मौनी अमावस्‍या और प्रधानमंत्री नरेन्‍द्र मोदी के कार्यक्रम की तैयारियों का जायजा भी लेंगे. 4:25 बजे लखनऊ रवाना होंगे.

महाकुंभ में इस समय मौनी अमावस्‍या (29 जनवरी) की तैयारियां जोरों पर हैं. मौनी अमावस्‍या महाकुंभ का सबसे बड़ा स्‍नान पर्व है. इस दिन आठ से दस करोड़ लोगों के संगम स्‍नान करने की उम्‍मीद जताई जा रही है. करोड़ों की संख्‍या में श्रद्धालुओं के पहुंचने की संभावना है. इसके मद्देनज़र प्रयागराज रेल मंडल ने भी 150 से अधिक मेला स्‍पेशल ट्रेनें चलाने की योजना बनाई है.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *