मेजर मंजीत और नायक दिलवर खान को कीर्ति चक्र: 14 को शौर्य चक्र, 93 पुलिस कर्मियों को वीरता पुरस्कार

Spread the love

राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने गणतंत्र दिवस की पूर्व संध्या पर सशस्त्र बलों और केंद्रीय सशस्त्र पुलिस बलों के 93 कर्मियों को वीरता पुरस्कार प्रदान करने की मंजूरी दी है. इनमें से 11 पुरस्कार मरणोपरांत दिए गए हैं. मेजर मंजीत और नायक दिलवर खान को कीर्ति चक्र से सम्मानित किया गया है. बता दें कि नायक दिलवर खान को मरणोपरांत कीर्ति चक्र से सम्मानित किया है. वहीं, 14 वीरों को शौर्य चक्र प्रदान किए जाएंगे.

ऐसे प्रदान किए जाएंगे पुरस्कार  

-2 कीर्ति चक्र (1 मरणोपरांत)

– 14 शौर्य चक्र (3 मरणोपरांत)

– 1 बार टू सेना मेडल (गैलेंट्री)

– 66 सेना मेडल (वीरता) (7 मरणोपरांत)

– 2 नौसेना मेडल (वीरता)

– 8 वायुसेना मेडल (वीरता)

305 रक्षा अलंकरण प्रदान करने की मंजूरी

इसके अलावा राष्ट्रपति मुर्मू ने सशस्त्र बलों और अन्य कर्मियों को 305 रक्षा अलंकरण प्रदान करने की भी मंजूरी दी. इनमें 30 परम विशिष्ट सेवा मेडल,  5 उत्तम युद्ध सेवा मेडल, 57 अति विशिष्ट सेवा मेडल, 10 युद्ध सेवा मेडल, 1 बार टू सेना मेडल (कर्तव्य के प्रति निष्ठा), 15 वायुसेना पदक (कर्तव्य के प्रति समर्पण), 4 बार टू विशिष्ट सेवा मेडल और 132 विशिष्ट सेवा मेडल शामिल हैं.

मेजर मंजीत और नायक दिलवर खान को कीर्ति चक्र

पंजाब रेजिमेंट के मेजर मंजीत को अप्रैल 2024 में जम्मू-कश्मीर के सोपोर जिले में एक खुफिया आधारित ऑपरेशन के दौरान आतंकवादी को मार गिराने और फंसे हुए नागरिकों की जान बचाने के लिए कीर्ति चक्र से सम्मानित किया जाएगा.

वहीं, भारतीय सेना की आर्टिलरी रेजिमेंट के नायक दिलवर खान को मरणोपरांत कीर्ति चक्र से सम्मानित किया गया है. उन्होंने पिछले साल जुलाई में जम्मू-कश्मीर के कुपवाड़ा जिले के लोगान इलाके में एक ऑपरेशन के दौरान अद्वितीय साहस का परिचय देते हुए एक आतंकवादी को मार गिराया था.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *