बागपत के बड़ौत में बड़ा हादसा: जैन मानस्तंभ की सीढ़ियां ढहीं, 7 श्रद्धालुओं की मौत; 80 घायल

Spread the love

UP के बागपत जनपद के बडौत कस्बे में मंगलवार की सुबह बड़ा हादसा हुआ है. भगवान आदिनाथ के निर्वाण लड्डू पर्व पर मान स्तम्भ परिसर में लकड़ी से बना पैड ढह गया. ढहीं सीढ़ियां के नीचे दबकर सात श्रद्धालुओं की मौतों हो गई. मरने वालों में 2 महिलाओं समेत 5 व्यक्ति शामिल हैं जबकि 80 से अधिक श्रद्धालु घायल गए. मृतकों के शव पोस्टमार्टम के विरोध में जमकर हंगामा कर रहे हैं. समाज, परिजन पोस्टमार्टम नहीं चाहते हैं.

डीएम, एसपी का घेराव किया गया. तीखी नोंकझोंक हुई. एसपी अर्पित विजयवर्गीय पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंच डटे हैं और राहत-बचाव कार्य में जुटे है. हादसे में घायल होने वालों में महिलाओं के अलावा पुरुष और बच्चे भी शामिल हैं. वहीं, एम्बुलेंस नहीं मिलने पर घायलों को ई रिक्शा में बैठाकर अस्पताल पहुंचाया गया.

जानकारी के अनुसार, बड़ौत शहर के गांधी रोड पर यह दर्दनाक हादसा हुआ है। श्री दिगंबर जैन डिग्री कॉलेज के मैदान पर बनाए गए मान स्तंभ का लकड़ी से बना पैड टूट गया. ढहीं सीढ़ियां के नीचे दबकर सात की जान चली गई जबकि 80 से अधिक लोग घायल हुए हैं. मंगलवार को निर्वाण महोत्सव के तहत यहां धार्मिक कार्यक्रम होना था. जिसके लिए 65 फीट ऊंचा मंच बनाया गया था. जैसे ही श्रद्धालु मानस्तम्भ में विराजमान प्रतिमा जी का अभिषेक करने के लिए लगाई गई अस्थायी सीढ़ियों पर चढ़ने लगे, तो वह भर-भराकर गिर गई जिससे 80 से ज्यादा श्रद्धालु नीचे दब गए. सात की मौत हो गई. हादसा होते ही श्रद्धालुओं में भगदड़ मच गई. आनन-फानन में घायलों को अस्पताल में भर्ती कराया गया है. सूचना पर एसपी बागपत अर्पित विजयवर्गीय पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे ओर राहत-बचाव के कार्य में जुट गए.

मृतक : 1. तरशपाल जैन पुत्र हुकमचंद 74 साल गाँधी रोड इमली

2. अमित पुत्र नरेश 40 बिनौली रोड

3. उषा पत्नी सुरेंद्र 65

4. अरुण जैन मास्टर केशवरम 48

5. शिल्पी जैन पुत्री सुनील जैन 25 साल

6. विपिन पुत्र सुरेंद्र 44

7. कमलेश पत्नी सुरेंद्र 65

सीएम योगी ने जनपद बागपत में हुए हादसे का संज्ञान लिया. मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने जनपद बागपत में हुए हादसे का संज्ञान लिया. मुख्यमंत्री जी ने घायलों को तत्काल अस्पताल पहुंचाकर जिला प्रशासन के अधिकारियों को उनके समुचित उपचार के निर्देश दिए हैं. इसके साथ ही घायलों के शीघ्र स्वस्थ होने की भी कामना की है.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *