प्रयागराज महाकुंभ में भगदड़, 10 मौतें, राहत-बचाव पर PM मोदी ने 3 बार की CM योगी से बात

Spread the love

महाकुंभ में भगदड़ से करीब 10 से ज्यादा लोगों की मौत होने की आशंका जताई जा रही है. प्रयागराज में जबरदस्त भीड़ के बीच मची इस भगदड़ में कई लोग घायल भी हुए हैं. हादसा दूसरे अमृत स्नान पर्व मौनी अमावस्या से पहले हुआ है.

भगदड़ की घटना और बचाव कार्यों पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने खुद नजरें बना रखी हैं. पिछले दो घंटे में पीएम मोदी तीन बार उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ से बात कर चुके हैं. विशेष सतर्कता बरती जा रही है. पहले अखाड़ा परिषद ने अमृत स्नान रद्द करने का ऐलान किया था. हालांकि, अब अखाड़ा परिषद ने कहा है कि भीड़ छंटने के बाद अखाड़े स्नान के लिए जाएंगे.

लोगों को संगम क्षेत्र से बाहर निकालने के लिए बैरिकैडिंग हटा दी गई है. हालांकि, अब भी संगम तट पर लोगों का तांता लगा हुआ है. भगदड़ के बाद भी लोग किसी तरह से संगम तट की तरफ जाने की कोशिश में जुटे हुए हैं. साधु-संत लोगों से संगम तट न जाने की अपील कर रहे हैं.

बता दें कि 13 जनवरी से शुरू हुए महाकुंभ में अब तक करीब करीब 20 करोड़ लोग गंगा में डुबकी लगा चुके हैं. आज यानी बुधवार को मौनी अमावस्या पर ही 10 करोड़ से ज्यादा श्रद्धालुओं के पहुंचने की उम्मीद है.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *