पटना में भीषण सड़क हादसा, टेम्पो-ट्रक की भिड़त में 9 लोगों की मौत

Spread the love

बिहार की राजधानी पटना में रविवार को बड़ा हादसा हो गया. जहां एक टेम्पो और ट्रक की टक्कर हो गई. जिससे 9 लोगों की मौके पर ही मौत हो गई. हादसा इतना भयानक था कि टक्कर की आवाज लोगों को घरों में सुनाई दी. जिसके बाद मौके पर पहुंचे स्थानीय लोगों ने हादसे की जानकारी पुलिस को दी.

वहीं, सूचना पर पहुंची पुलिस ने तुरंत मृतकों के शवों को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा. पुलिस ने बताया कि यह दुर्घटना रविवार रात मसौढ़ी इलाके में नूरा पुल के पास हुई.

मसौढ़ी थाने के स्टेशन हाउस ऑफिसर (एसएचओ) विजय कुमार ने  कहा कि “नूरा पुल के पास टेम्पो और ट्रक के बीच टक्कर की सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची. टक्कर रविवार रात करीब साढ़े नौ बजे हुई. जिससे टेम्पो में सवार 7 लोगों की मौके पर ही मौत हो गई.

एसएचओ ने बताया कि पीड़ितों की पहचान की जा रही है. हालांकि अभी ट्रक चालक की गिरफ्तारी नहीं हुई है. फिलहाल पूरे मामले की जांच की जा रही है और एक्सीडेंट के वजहों के बारे में भी पता लगाया जा रहा है.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *