UP के चंदौली में पीडीडीयू नगर में अजीब मामला देखने को मिला. गाड़ी तीन साल से घर में खड़ी है, कार मालिक कनाडा में बैठा है और फिर भी गाड़ी का चालान हो रहा है. मुगलसराय कोतवाली क्षेत्र के रविनगर स्थित स्थित वृंदावन अपार्टमेंट में तीन साल से खड़ी कार के पंजीकृत नंबर का फर्जी तरीके से दूसरे वाहन में लगाकर दुरुपयोग किया जा रहा है. इसका खुलासा तब हुआ जब लगातार हो रहे वाहन के चालान और टोल पर पैसा कटने का मैसेज कनाडा में रह रहे व्यापारी के मोबाइल नंबर पर गया.
बिना गाड़ी इस्तेमाल हुए बार-बार चालान आने से परेशान होकर वाहन स्वामी ने अपने मैनेजर से मुगलसराय कोतवाली में तहरीर दिलाकर जांच कराने की गुहार लगाई है. कोतवाली पुलिस मामले की जांच करने में जुटी है. पंजाब प्रांत के रहने वाले राजपाल सिंह दो दशक से पड़ाव चौराहे पर ट्रांसपोर्ट का काम करते थे। वह मुगलसराय कोतवाली क्षेत्र के रविनगर वृंदावन अपार्टमेंट में परिवार सहित रहते थे लेकिन बीते तीन साल पहले बच्चों के कनाडा में स्थापित होने पर वह भी वहीं ट्रांसपोर्ट का काम कर रहे है. उनकी सफेद रंग की यूपी 67 पी 4343 क्रेटा कार अपार्टमेंड परिसर में खड़ी है. इसी दौरान उनके कार के नंबर का जालसाज दुरुपयोग करने लगा.
इसके बाद बीते 20 मार्च 2025 की सुबह 9 बजकर 02 मिनट पर मिर्जापुर प्रयागराज मार्ग पर मुंगारी टोल प्लाजा पर पैसा कट गया. जिसका पैसा कटने का मैसेज आ गया. इससे पहले भी बीते 3 सितंबर 2024 की देर शाम 7:11 पर वाराणसी प्रयागराज मार्ग पर स्थित डाफी टोल प्लाजा पर ब्लैक कलर की क्रेटा कार इनका नंबर लगाकर पहुंची. जहां टोल पर पैसा कट गया. इसके पहले वाराणसी में 9500 का चालान हुआ था. पुलिस का कहना है कि तहरीर के आधार पर शिकायत दर्ज की गई है. मामले की जांच शुरू की गई.
















Leave a Reply