बरेली में टाइल्स भरा ट्रक ई-रिक्शा पर पलटा, एक व्यक्ति की मौत; तीन गंभीर घायल

Spread the love

बरेली के फतेहगंज पश्चिमी थाना क्षेत्र में दर्दनाक हादसा हुआ है. गांव पट्टी के समीप दिल्ली हाईवे पर टाइल्स से भरा ट्रक अनियंत्रित होकर ई-रिक्शा पर पलट गया. इससे ई-रिक्शा सवार एक व्यक्ति की मौत हो गई, जबकि तीन लोग गंभीर घायल हुए हैं. घायलों को अस्पताल में भर्ती कराया गया है. हादसे के बाद हाईवे पर काफी देर तक जाम की स्थिति बनी रही.

जानकारी के मुताबिक शनिवार दोपहर करीब सवा तीन बजे टाइल्स से भरा ट्रक बरेली की तरफ जा रहा था. गांव पट्टी के समीप ई-रिक्शा को बचाने के फेर में ट्रक उसी पर पलट गया. ई-रिक्शा समेत उसमें सवार चार लोग टाइल्स के नीचे दब गए। हादसा देख आसपास के लोग मौके पर दौड़ पड़े. पुलिस को सूचना दी। राहगीर भी रुक गए.

मौके पर पहुंची थाना पुलिस ने टाइल्स हटवाकर चारों लोगों को बाहर निकाला. इनमें से एक व्यक्ति की मौके पर ही मौत हो गई. तीन घायलों को गंभीर अवस्था में अस्पताल भिजवाया गया है. मृतक समेत घायलों की पहचान नहीं हो सकी है. वहीं, हादसे के बाद ट्रक चालक फरार हो गया है. पुलिस ने ट्रक और टाइल्स हटवाकर यातायात सुचारू कराया.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *