लखनऊ में क्षत्रिय संगठनों ने उग्र प्रदर्शन किया. हजारों की संख्या में क्षत्रिय समाज के लोग 1090 चौराहे पर इकट्ठा हुए. वह सीएम आवास की ओर कूच करना चाह रहे थे, लेकिन पुलिस ने उन्हें रोका तो वे बैरिकेडिंग तोड़कर आगे बढ़ गए.

इस दौरान प्रदर्शनकारियों की पुलिस के साथ हल्की झड़प भी हुई. कुछ पुलिस की गाड़ी पर भी चढ़ गए. प्रदर्शनकारी जय भवानी-जय भवानी के नारे लगाते हुए बीच सड़क पर ही बैठ गए. इस प्रदर्शन में प्रदेश के 36 क्षत्रिय संगठन सपा सांसद रामजी लाल सुमन के राणा सांगा के खिलाफ बयान को लेकर एकजुट हुए. वह सरकार से रामजी लाल के खिलाफ कार्रवाई की मांग कर रहे थे. कार्यकर्ता सुबह 10 बजे से 1090 चौराहे पर एकजुट होना शुरू हो गए थे. इसके बाद वह हजरतगंज में गांधी प्रतिमा तक पैदल मार्च करने वाले थे। इस दौरान पूरे रास्ते पर भारी पुलिस तैनात रही.















Leave a Reply