PM मोदी ने वाराणसी एयरपोर्ट पर लैंड करते ही पुलिस कमिश्नर से गैंगरेप केस का हिसाब मांगा

Spread the love

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने शुक्रवार को बाबतपुर एयरपोर्ट पर उतरते ही अगवानी के लिए हवाई पट्टी पर मौजूद वाराणसी के पुलिस कमिश्नर, मंडल आयुक्त और कलेक्टर से वाराणसी गैंगरेप केस की पूरी जानकारी ली. हवाई अड्डा पर पीएम मोदी तीनों अफसरों से अलग में इस केस को लेकर बात करते दिखे. वाराणसी में 19 साल की एक लड़की के साथ 23 लड़कों ने 6 दिनों तक बारी-बारी से अलग-अलग जगहों पर रेप किया है. 29 मार्च को लड़की को उसका एक दोस्त ले गया था, जिसने सबसे पहले उसका बलात्कार किया. उसके बाद लड़के और जगह बदलते रहे और अगले 6 दिनों तक 23 लड़कों ने शरीर नोंचा. पुलिस ने 10 आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया था.

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी वाराणसी से पूर्वांचल को 44 विकास योजनाओं की सौगात देने आज अपने लोकसभा क्षेत्र के 50वें दौरे पर पहुंचे हैं. निर्धारित समय से 24 मिनट पहले काशी पहुंच गए पीएम मोदी ने हवाई पट्टी पर अपने स्वागत में खड़े पुलिस और प्रशासन दोनों के कमिश्नर और डीएम से अलग में इस केस की जानकारी ली.

प्रधानमंत्री ने सभी दोषियों को चिह्नित करते हुए उन पर कड़ी से कड़ी कार्रवाई करने का निर्देश अफसरों को दिया है. उन्होंने भविष्य में ऐसी घटनाओं की पुनरावृति न होने की हिदायत दी है और पदाधिकारियों को इस दिशा में व्यापक व्यवस्था सुनिश्चिति करने का आदेश भी दिया है.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *