कानपुर में कांस्टेबल पर चढ़ाया ट्रैक्टर: लहराकर चला रहा था, रोका तो चढ़ा दिया; ड्राइवर अरेस्ट

Spread the love

कानपुर के बर्रा बाईपास पर चेकिंग के दौरान तेज रफ्तार ट्रैक्टर चालक ने गाड़ी रोकने की कोशिश कर रहे कांस्टेबल पर गाड़ी चढ़ा दी. इसके चलते कांस्टेबल गंभीर रूप से घायल हो गया. कांस्टेबल को इलाज के लिए एक निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया है, जहां पर आईसीयू में उसका इलाज चल रहा है. आरोपी ट्रेक्टर चालक के खिलाफ हत्या के प्रयास की FIR दर्ज करके उसे अरेस्ट कर लिया गया है.

रोकने की कोशिश की तो कांस्टेबल पर चालान के डर से चढ़ा दिया ट्रैक्टर:  कानपुर के वैदेही विहार जरौली फेस-2 निवासी राघवेंद्र सिंह हेड कांस्टेबल हैं. मौजूदा समय में उनकी तैनाती कानपुर के ट्रैफिक पुलिस में है. राघवेंद्र ने बताया कि सोमवार को उनकी ड्यूटी बर्रा बाईपास पर लगी हुई थी. दोपहर 1:30 बजे ड्यूटी पर तैनात थे. इस दौरान राम मिष्ठान भण्डार बर्रा बाईपास के आगे ई-रिक्शा और टैम्पू को साईड करवा रहा था तभी मैंने देखा की एक ट्रैक्टर जिसका नं0 यू0पी078 एचई 4309 जिसमे सीवर टैंकर लगा था. सामने से तेज रफ्तार से चला आ रहा और ट्रैक्टर को लहरा रहा है  जिसे देख मुझे लगा कि यह किसी का एक्सीडेन्ट न कर दे इसलिए मैंने और मेरे प्रभारी विजय नारायण सिंह ने ट्रैक्टर को रोकने की कोशिश की, लेकिन ट्रैक्टर चालक ने मुझे गाली गलौज और जान से मारने की धमकी देते हुये ट्रैक्टर मेरे ऊपर चढ़ा दिया  जिससे मैं ट्रैक्टर के नीचे आ गया और ट्रैक्टर ड्राइवर ट्रैक्टर चढाने के बाद बोला कि तुझे जान से मार दूंगा और भाग गया.

हादसे में मैं गंभीर रूप से घायल हो गया. वहां मौजूद साथी कर्मचारियों ने हॉस्पिटल में एडमिट कराया. हालत गंभीर होने के चलते कांस्टेबल को आईसीयू में एडमिट करना पड़ा और करीब दो घंटे बाद होश आया. इसके बाद कांस्टेबल की तहरीर पर बर्रा पुलिस ने आरोपी ड्राइवर कुआं खेड़ा सजेती निवासी अरमान खान उर्फ सलमान खान के खिलाफ हत्या के प्रयास समेत अन्य गंभीर धाराओं में रिपोर्ट रिपोर्ट दर्ज करके अरेस्ट कर लिया है. इसके साथ ही ट्रैक्टर को भी कब्जे में लिया है.

हत्या के प्रयास में आरोपी ट्रैक्टर चालक पर दर्ज हुई FIR:  डीसीपी साउथ दीपेंद्र नाथ चौधरी ने बताया कि आरोपी ट्रैक्टर चालक के खिलाफ एफआईटार दर्ज करके अरेस्ट कर लिया है. सीसीटीवी फुटेज की जांच से साफ हो गया है कि रोकने के दौरान उसने कांस्टेबल पर ट्रैक्टर चढ़ाया है. इस वजह से उसके खिलाफ हत्या के प्रयास समेत अन्य गंभीर धाराओं में रिपोर्ट दर्ज की गई है.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *