यूपी के बिजनौर में शादी से 10 दिन पहले युवती की हत्या कर दी गई. वह पिता और बहन के साथ शॉपिंग करने बाइक से मार्केट जा रही थी, तभी पीछे से बाइक से युवक आया. उसने तमंचे से सिर में सटाकर गोली मार दी.
गोली लगते ही युवती बाइक से सड़क पर गिर गई. उसकी मौके पर मौत हो गई. आसपास के लोग आरोपी को पकड़ने के लिए दौड़े, लेकिन वह तमंचा लहराते हुए भाग गया. थोड़ी देर बाद उसने थाने में जाकर सरेंडर कर दिया. पुलिस ने मृतका के पिता की तहरीर पर आरोपी समेत मां-बाप और बहनाई पर केस दर्ज किया है. युवती का नाम भावना उर्फ निशु शर्मा (24) था। वह बीएड कर रही थी. 26 अप्रैल को तिलक जाना था. एक मई यानी 10 दिन बाद उसकी शादी होनी थी. वारदात कोतवाली देहात थाना क्षेत्र के करौंदा चौधर गांव की है.

युवती की बहन ने पुलिसवालों को घटना के बारे में बताया. बगल में उसके पिता रो रहे हैं.
बाइक से अचानक से आया और गोली मार दी. पुलिस के मुताबिक, भावना शर्मा रविवार सुबह 8 बजे पिता वेद प्रकाश और बहन आकांक्षा के साथ शादी की शॉपिंग करने जा रही थी. वह घर से बमुश्किल एक किमी दूर पहुंची होगी, तभी आरोपी शिवान त्यागी बाइक से उसका पीछा करने लगा. भावना जब तक कुछ समझ पाती, शिवान अचानक बाइक से उसके करीब पहुंच गया. उसने एक हाथ से पिस्टल निकाली और सिर पर बिल्कुल सटाकर गोली मार दी. दिनदहाड़े युवती की हत्या से गांव में हड़कंप मच गया. एसपी सिटी फोर्स के साथ मौके पर पहुंचे. आरोपी भागने न पाए इसके लिए गांव के रास्तों पर चेकिंग शुरू कर दी. जब आरोपी को बाहर निकलने का मौका नहीं मिला तो उसने नगीना थाने में जाकर सरेंडर कर दिया.
शादी का दबाव बना रहा था: आरोपी भावना के परिजनों ने बताया कि आरोपी शिवान और भावना एक साथ पढ़ाई करते थे. शिवान एकतरफा प्यार करता था. वह बार-बार शादी के लिए दबाव बना रहा था. भावना उसे मना कर चुकी थी. फिर भी वह दो महीने से भावना को परेशान कर रहा था. आरोपी शिवान का घर गांव में भावना के घर के पास ही है. जबसे उसे पता चला कि भावना की शादी तय हो गई. वह लगातार उस पर शादी तोड़ने का दबाव बना रहा था. उसने कई बार उसे धमकी भी दी.















Leave a Reply