कानपुर में बेतरतीब पैचवर्क की चपेट में आकर संविदाकर्मी की मौत, 2 फीट उछलकर गिरी स्कूटी

Spread the love

कानपुर में गड्ढों और उबड़–खाबड़ बनी सड़क की चपेट में आकर होने वाले हादसों में कोई कमी नहीं आ रही है. सात दिन पहले चकेरी में गड्‌ढे की चपेट में आने से राजमिस्त्री की मौत के बाद, आज एक पीडब्ल्यूडी में तैनात संविदा कर्मी की बेतरतीब बनी सड़क की चपेट में आने से मौत हो गयी.

27 जून की देर रात हुआ हादसा: संविदा कर्मी 27 जून की देर रात कार्यालय से घर लौट रहा था. बीएनएसडी इंटर कॉलेज के सामने बनी बेतरतीब सड़क पर स्कूटी अनियंत्रित होकर गिर पड़ी थी, जिससे उनके सिर में चोट लगी थी. हैलट अस्पताल में इलाज के 8 दिन बाद आज उनकी मौत हो गई.

स्कूटी में पत्नी व 8 साल का बेटा: रावतपुर, गणेश नगर निवासी संदीप सोनवानी (37) पीडब्ल्यूडी विभाग में संविदा पर थे. परिवार में पत्नी शिवानी व 8 साल का बेटा वेदांश है. गुड़गांव स्थित कंपनी में तैनात बड़े भाई मनीष ने बताया कि बीते 27 जून की रात करीब 12 बजे संदीप कार्यालय से घर जा रहे थे. वह चुन्नीगंज स्थित बीएनएसडी इंटर कॉलेज के पास पहुंचे ही थे, जहां सड़क पर हुए बेतरतीब पैचवर्क में उनकी स्कूटी अनियंत्रित होकर गिर गई, जिससे संदीप करीब 2 फीट दूर उछल कर जा गिरे.

सिर पर गंभीर रूप से आई थीं चोटें गिरने से उनके सिर में गंभीर रूप से चोटें आई थीं। राहगीरों की सूचना पर मौके पर पहुंचे परिजनों ने संदीप को हैलट अस्पताल में भर्ती कराया था, जहां आज इलाज के दौरान डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया. सूचना पर मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम भिजवाया.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *