कानपुर प्रयागराज हाइवे पर सोमवार सुबह सरसौल के पास एक डीसीएम विपरीत दिशा से तेज रफ्तार में काल बनकर दौड़ी. जिससे डीसीएम की टक्कर से बाइक सवार मां बेटे की मौत हो गयी. उसके आगे डीसीएम ने एक कार और बाइक सवारों को टक्कर मार दी. कार सवार तो बाल बाल बच गए. जबकि बाइक सवार दो युवक घायल हो गए. वही ग्रामीणों ने डीसीएम को रोककर चालक की जमकर धुनाई के दी. फिर उसे पुलिस के हवाले कर दिया. डीसीएम चालक नशे की हालत में था.

कल्याणपुर के पुराना शिवली रोड निवासी राघवेंद्र सिंह सोमवार सुबह बाइक से अपनी मां चित्रलेखा सिंह को लेकर बिंदकी तहसील जाने के लिए निकले थे. तभी हाइवे पर सरसौल ओवरब्रिज के पास एक डीसीएम तेज रफ्तार से विपरीत दिशा से आ रही थी. डीसीएम राघवेंद्र की बाइक में टक्कर मारते हुए निकल गयी जिससे राघवेंद्र और उनकी मां चित्रलेखा की मौके पर ही मौत हो गयी.
उससे 50 मीटर आगे डीसीएम ने रामादेवी एचएएल कॉलोनी निवासी आशीष सिंह की कार में टक्कर मारी. गनीमत रही कि कार सवार बाल बाल बच गए. उससे आगे डीसीएम ने बाइक सवार दो युवक रहनस गांव निवासी आकाश गुप्ता और महाराजपुर निवासी आकाश को टक्कर मारी जिससे दोनो घायल हो गए. उससे आगे जाकर चालक ने डीसीएम ने रोक दी.
इसके बाद ग्रामीणों ने चालक को मारा पीटा. फिर उसे पुलिस के हवाले कर दिया. पुलिस ने घायलों को सीएचसी भेज। मृतकों के परिजनों को सूचित किया. थाना प्रभारी संजय पांडेय ने बताया कि चालक को हिरासत में लिया गया है. तहरीर लेकर आरोपित के खिलाफ मामला दर्ज कर कार्रवाई की जाएगी.
















Leave a Reply