फतेहपुर में कोटेदार संघ का जिला पूर्ति कार्यालय का घेराव, लखनऊ में भी प्रदर्शन की चेतावनी

Spread the love

रिजवान उददीन, फतेहपुर।
फतेहपुर जिले में कोटेदार संघ के द्वारा जिला पूर्ति कार्यालय का घेराव करते हुए प्रदर्शन किया गया और अपनी मांगों को पूरा किए जाने की सरकार से वह शासन से मांग की गई मांगे पूरी न होने पर लखनऊ जवाहर भवन घेराव की चेतावनी दी गई है.

इस मामले पर कोटेदार संघ के जिला अध्यक्ष निर्मोही उमेश त्रिवेदी ने बताया की जिला पूर्ति अधिकारी ने कहा जो आपका 6 महीने का पैसा है वह आ जाएगा कुछ दिन में लेकिन यह पता नहीं कितने दिन में आएगा. 22 जनवरी से आज जुलाई चल रही है 15 जुलाई तक आज तक पैसा नहीं आया हम लोग इसलिए धरना प्रदर्शन कर रहे हैं और 18 तारीख को लखनऊ में जवाहर भवन का घेराव करेंगे.

उसके विषय में हमारे पूरे प्रदेश आवाहन पर हम लोग धरना प्रदर्शन हर जिला मुख्यालय पर कर रहे हैं. जिलाधिकारी के माध्यम से प्रमुख मांगे हैं हमारी करे मिनिमम वेतन 20 हजार रुपए कर दिया जाए या 200 रुपए कुंतल कमीशन कर दिया जाए और ठेकेदार द्वारा जो हमारा हमको जो गीला गेहूं दिया जा रहा 50 किलो सरकार तौल कर दे रहे लेकिन वह लोग 52 किलो हमको दे रहे हैं जब सरकार उनको 50 किलो तौल के दे रही.

अपने गोदाम में तो हमको वह लोग 52 किलो कैसे दे रहे हैं 51 किलो कैसे दे रहे हैं. वजन मतलब गीला करके गेहूं हमको दे रहे हैं वह जब हमारे यहां 8 दिन 10 दिन रखा रहता है तो सूखकर 50 किलो से 48 किलो हो जाता 47 किलो हो जाता है. अगर मांगे नहीं मानेंगे तो लखनऊ जवाहर भवन का घेराव करेंगे.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *