फतेहपुर में पति को बेहोशकर पत्नी मौसेरे देवर संग हुई फरार, पुलिस ने दर्ज किया मामला

Spread the love

रिजवान उददीन, फतेहपुर।
फतेहपुर जिले से एक चौंकाने वाली घटना सामने आई है जहां पति ने पत्नी को अपने मौसेरे भाई के साथ नग्नावस्था में पकड़ लिया और उसका वीडियो भी बना लिया जब पति ने पत्नी को समझाने की कोशिश की तो वह नहीं मानी और पति के पानी मांगने पर पानी में नशीला पदार्थ मिलाकर पिला दिया जिससे पीड़ित पति बेसुध हो गया और पत्नी अपने प्रेमी देवर के साथ मौके से फरार हो गई. आसपास के लोगों ने जब इस बात की सूचना पीड़ित के परिजनों को दी जिसके बाद परिजनों ने बेसुध हालत में नजदीकी अस्पताल में भर्ती कराया जहां इलाज के बाद पति को घर ले आया गया है.

आपको बता दें कि जिले के राधानगर थाना क्षेत्र के भवानी नगर का रहने वाला रितिक यादव और सुशीला यादव की शादी दो साल पहले हुई थी। दोनों राधानगर पावर हाउस के पास किराए के मकान में रहते थे. रितिक कानपुर में लोडर चालक का काम करता है. सुशीला के कहने पर रितिक उसे साथ कानपुर ले जाकर रहने लगा. 16 जुलाई को रितिक जब अचानक घर लौटा, तो उसने अपनी पत्नी सुशीला को मौसेरे भाई सौरभ के साथ आपत्तिजनक स्थिति में देखा जिसके बाद रितिक बिना कुछ कहे सुशीला को लेकर 17 जुलाई को वापस फ़तेहपुर आ गया और दोनों एक साथ फिर साथ रहने लगे और 18 जुलाई की सुबह जब पति ने पत्नी से पानी मांगा तो गुस्से में आईं पत्नी ने पानी में नशीला पदार्थ मिलाकर दे दिया पानी पीते ही रितिक की हालत बिगड़ गई और पत्नी को बेसुध हालत में छोड़कर प्रेमी देवर के साथ मौके से फरार हो गई.

घटना की सूचना पर मौके पर पहुंचे परिजनों ने आनन फानन इलाज के लिए नजदीकी अस्पताल में भर्ती कराया जहां इलाज के बाद पीड़ित की स्थिति में सुधार होने के बाद परिजन उसको अपने साथ घर लेकर वापस आ गए. वहीं पीड़ित ने थाने में शिकायती पत्र देते हुए पत्नी के खिलाफ सख्त से सख्त कार्रवाई की मांग की है.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *