रिजवान उददीन,फतेहपुर।
फतेहपुर जिले में एक दिवसीय दौरे पर आई पूर्व मंत्री साध्वी निरंजन ज्योति ने विभिन्न कार्यक्रमों में हिस्सा लिया. सदर तहसील के बरमतपुर गांव में राजस्व विभाग द्वारा पीड़ित दिव्यांग परिवार के घर गिराए जाने के मामले को लेकर साध्वी ज्योति परिवार से मिलने पीड़ित के घर पहुंची जहां उन्होंने हर संभव मदद का भरोसा दिलाया.
मामले में डीएम ने हल्का लेखपाल और राजस्व निरीक्षक को तत्काल प्रभाव से सस्पेंड कर दिया है और नायब तहसीलदार को भूलेख कार्यालय में अटैच करते हुए विभागीय कार्रवाई के आदेश दिए है. वहीं साध्वी निरंजन ज्योति ने बताया कि यह एक तरह से सुनियोजित तरीके से सरकार को बदनाम करने के लिए कुछ तथाकथित नीचे के लोगो ने किया है. इस पर जिलाधिकारी ने भी संज्ञान लिया है और हमारी तरफ से आज सारे लोग गए है और मैं भी जाकर आई हूं परिवार बहुत पीड़ित है मुझे लग रहा की जानबूझकर सरकार को बदनाम करने का प्रयास किया गया.
डीएम ने पूरी कार्रवाई का आश्वासन दिया है परिवार को हमने राशन पानी की व्यवस्था के कहा है और जो अपनी तरफ से मदद हो सकती है वो भी कर रहे हैं. बच्चों की पढ़ाई के लिए फ्री जो अनुदान मिलता है वो और विधवा पेंशन आयुष्मान कार्ड और आवास के लिए तत्काल उनको आवास मिल सके जिससे वो अपने आवास में रह सके.
















Leave a Reply