रिजवान उददीन, फतेहपुर।
फतेहपुर जिले में वीरांगना स्पोर्ट्स एकेडमी आर्मी ट्रेनिंग सेंटर द्वारा प्रवेश दौड़ का आयोजन किया गया जिला स्टेडियम में प्रवेश दौड़ का आयोजन हुआ जिसमें जनपद के अलग-अलग स्थान से आए युवाओं ने प्रतिभाग किया.
कार्यक्रम में अतिथि के रूप में मेंबर मजिस्ट्रेट ऑफ़ सीडब्लूसी फतेहपुर अपर्णा पाण्डेय, वरिष्ठ पत्रकार विवेक मिश्रा, नगर पालिका चेयरमैन राजकुमार मौर्य, सागर ग्रुप चेयरमैन अशोक मौर्य,पत्रकार परमानंद पाण्डेय/उमेश मौर्य, पत्रकार रिजवान, रोहित प्रजापति आदि लोग उपस्थित रहे.
प्रवेश दौड़ में सफल होने वाले बच्चों को वीरांगना स्पोर्ट्स एकेडमी के संस्थापक व अध्यक्ष अभिनेश मौर्य के द्वारा सेना के लिए निशुल्क फिजिकल ट्रेनिंग दी जाएगी. अतिथियों द्वारा अपने उद्बोधन के माध्यम से बच्चों का मार्गदर्शन किया गया व अभिनेष मौर्य के अंदर देश सेवा का जज्बा देख जमकर सराहना भी की गई.
प्रवेश दौड़ में सैकड़ों की संख्या में लड़के व लड़कियों ने प्रतिभाग किया है. इस मौके पर शुभम, देवेंद्र, सचिन, अभिषेक, सुजीत, सौरभ, संतकुमार, कोमल , मांसी, अनामिका , मेनका , शिवानी आदि मौजूद रही.
















Leave a Reply