फतेहपुर में बाढ़ निजात मिली तो संक्रामक रोगों ने घेरा, हर घर मोहल्ले में सैकड़ों बीमार

Spread the love

रिजवान उददीन, फतेहपुर।
फतेहपुर जिले के ललौली थाना क्षेत्र में बाढ़ के प्रकोप के बाद अब बीमारी फैल रही है. जगह-जगह गांधी की का अंबार लगा हुआ है. बदबूदार हवाएं चलने से ग्रामीण बीमार हो रहे हैं. बता दे की ललौली थाना क्षेत्र के पलटूपुर,अढावल, उरौली, कोंडर रेय, कोर्रा कनक,जमुना की चपेट में आए हुए थे. जिनके खेतों और घरों में पानी भरा हुआ था.

हजारों बीघा फसल नष्ट हो गई. कई गांव में कटान सैकड़ों बीघा जमीन जमुना में समा गई. अब जमुना अपने स्थान पर पहुंच गई है. इसके बाद गांव में गंदगी का अंबार लग गया है. जगह-जगह बदबूदार ढेर लगे हुए हैं जिससे वायरल फीवर बढ़ रहा है. गांव में बीमारी का प्रकोप फैल गया है. लगातार लोग बीमार हो रहे हैं जिनमें सर्दी बुखार जुखाम आदि तरह के रोगी मिल रहे हैं. वही ग्रामीणों ने बताया कि बदबूदार हवाएं चलने से बीमारियां बढ़ रही है, अभी तक कोई चिकित्सक नहीं आए हुए हैं.

अगर डॉक्टरो की टीम जल्द नहीं आई तो गांव में बीमारी बढ़ जाएगी जिसको संभालना मुश्किल हो सकता है. वही लगातार रोगियों की संख्या बढ़ती जा रही है. अपने नजदीकी डॉक्टरो से इलाज करा रहे हैं. परंतु कुछ फायदा नहीं मिल पा रहा है.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *