फतेहपुर मकबरा-मंदिर विवाद: फेसबुक पर लिखा-उठो इस्लाम के शेरों, 16 को मकबरा पहुंचो, एक्शन

Spread the love

फतेहपुर में मकबरा और मंदिर विवाद को लेकर फेसबुक पर एक विवादित पोस्ट की गई जिसमें यूजर ने लिखा- 16 अगस्त को सब लोग फतेहपुर मकबरे के पास हाजिर हों, उठो इस्लाम के शेरों, उठने का वक्त है, चलो फतेहपुर….

इस पोस्ट के बाद पुलिस एक्टिव हुई और यूजर पर केस दर्ज किया. फिलहाल पुलिस ने इस पोस्ट को डिलीट करा दिया है. 16 अगस्त को हिंदू संगठनों ने मकबरे में कीर्तन करने का आह्वान किया है. वहीं, माहौल बिगाड़ने को लेकर की गई पोस्ट में अब तक पुलिस ने 2 को गिरफ्तार किया है.

हिंदू महासभा के प्रांत उपाध्यक्ष मनोज त्रिवेदी ने मकबरे के अंदर पूजा पाठ किया था. ये तस्वीर 11 अगस्त की है.

@up-71 fatehpur नाम से की गई पोस्ट कोतवाली फतेहपुर के एसएचओ तारकेश्वर राय ने बताया- मकबरा विवाद के बाद जिला प्रशासन ने स्थिति को नियंत्रित करने के लिए धारा 144 लागू कर दी है. आबू नगर स्थित मकबरा विवाद को लेकर @up-71 fatehpur नाम की आईडी haq_ki_awajjj शीर्षक के साथ यूजर ने भड़काऊ पोस्ट किया. उसने 16 अगस्त को मदरसा पहुंचने की अपील की बात लिखी थी जिसपर तत्काल अज्ञात में केस दर्ज किया गया.

2 और मामलों में दर्ज किया केस: इसके अलावा मोहम्मद मोजफर इमरान ने फेसबुक पर आपत्तिजनक सामग्री पोस्ट की. उन्होंने महिलाओं के अर्धनग्न फोटो के साथ भड़काऊ टिप्पणियां की. एक और यूजर अखंड प्रताप सिंह ने भी समुदाय विशेष को लेकर विवादास्पद टिप्पणी की. तीनों ही मामलों में केस दर्ज किया गया है. भड़काऊ सामग्री हटवा दी गई है.

कोतवाली प्रभारी तारकेश्वर राय ने लोगों से अपील की है कि वे किसी भी तरह की भड़काऊ पोस्ट न करें. सभी आरोपियों के खिलाफ आईटी एक्ट के तहत कार्रवाई की जा रही है. जन्माष्टमी को लेकर विशेष अलर्ट है. मकबरे के पास ट्रिपल लेयर बैरिकेडिंग की गई है. 5 थानों की फोर्स 500 मीटर दायरे में तैनात है.

11 अगस्त को पुलिस के सामने उपद्रवी मकबरे पर भगवा झंडा लेकर पहुंच गए थे। मकबरे में तोड़फोड़ हुई थी

11 अगस्त सोमवार को सुबह करीब 10 बजे अचानक बजरंग दल, हिंदू महासभा समेत कई हिंदू संगठनों के 2 हजार लोग ईदगाह में बने मकबरे पर पहुंच गए. पुलिस ने पहले से मकबरे के चारों तरफ बैरिकेडिंग कर दी थी, लेकिन लाठी-डंडे से लैस हिंदू संगठन के कार्यकर्ताओं ने मकबरे को मंदिर बताकर तोड़फोड़ करनी शुरू कर दी. कुछ युवकों ने मकबरे की छत पर चढ़कर भगवा झंडा लगा दिया. उनका कहना था कि वो मकबरा नहीं ठाकुर जी का मंदिर है, हम लोग वहां जन्माष्टमी पर पूजा पाठ करेंगे.

हिंदू महासभा के नेता मनोज त्रिवेदी भीड़ के साथ मकबरे के अंदर पहुंचे और पूजा करने लगे. मकबरे पर भगवा झंडा और पूजा-पाठ देख मुस्लिम समुदाय के लोग भड़क गए. करीब डेढ़ हजार मुस्लिम ईदगाह पहुंच गए. इसके बाद दोनों तरफ से पथराव होने लगा. पुलिस ने लाठियां चलाकर भीड़ को खदेड़ना शुरू किया.

बवाल इतना बढ़ा कि 10 थानों की फोर्स बुलाई गई। इसके बाद हिंदू संगठन के सैकड़ों कार्यकर्ताओं ने मकबरे से 500 मीटर दूर डाक बंगला चौराहे पर जाम लगा दिया. सड़क पर बैठकर हनुमान चालीसा का पाठ करने लगे. इसके बाद से पुलिस लगातार चौकन्नी है. सोशल मीडिया पर नजर रख रही है.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *