भाकियू लोकशक्ति के कार्यकर्ताओं ने पांच सूत्री मांगो को लेकर डीएम को ज्ञापन सौंपा

Spread the love

रिजवान उददीन, फतेहपुर.
फतेहपुर जनपद के कलेक्ट्रेट में आज भारतीय किसान यूनियन लोकशक्ति ने अपनी समस्याओं को लेकर डीएम के माध्यम से मुख्यमंत्री को ज्ञापन सौंपा वही अपनी समस्या बताते हुए जिलाध्यक्ष प्रेम सिंह पटेल ने बताया कि गौतम बुद्ध नगर में धरना चल रहा है किसानों की समस्या है.

एक महीने से धरने पर है किसानी की समस्या का समाधान नहीं हो रहा है और किसानों की समस्याएं जैसे बिजली की समस्या है एक गांव में खंबा टूटा पड़ा है अधिकारियो से शिकायत की भी की गई कोई सुनवाई नहीं कर रहा है किसानों को सबसे बड़ी समस्या खाद की है किसानों को नहीं मिल पा रही है खाद की काला बाजारी हो रही हो रही है सरकार से हमारी यही मांग है कि इन बिचौलियों और दुकानदारों को रोका जाए और किसानों का भला किया जाए यही हमारी मांगे हैं.

इस मौके पर जिला अध्यक्ष महिला मोर्चा अंजू प्रजापति, पुष्पेंदर, अतुल यादव, मनोज कुमार आदि किसान मौजूद रहे.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *