भाई को राखी बांधने ई रिक्शे पर जा रही महिला हुई हादसे का शिकार, हाथ कटकर अलग हुआ

Spread the love

UP के लखीमपुर में एक सड़क हादसे में एक महिला ने अपना हाथ गंवा बैठा. दरअसल रविवार को नेशनल हाइवे 730 पर ट्रक से टकराकर एक ई रिक्शा पलट गया. ये हादसा खमरिया थाना क्षेत्र में बैबहा गांव के पास हुआ. इस दर्दनाक हादसे में एक महिला का हाथ कटकर अलग हो गया जबकि ई रिक्शा चालक गंभीर रूप से जख्मी हो गया. दोनों घायलों को खमरिया सीएचसी लाया गया जहां से जिला अस्पताल रेफर कर दिया गया.

जिस हाथ से भाई को राखी बांधने का सपना संजोये हुए बहन थी उसे क्या पता था कि चंद मिनटों में उसका एक हाथ कटकर अलग हो जाएगा. दरअसल रविवार को लखीमपुर से एक ई रिक्शा सवारियां लेकर निकला था. दोपहर को ई रिक्शा खमरिया थाना क्षेत्र में नेशनल हाइवे 730 पर खमरिया थाना क्षेत्र में था। तभी सामने की तरफ से आ रहे ट्रक से ई रिक्शा टकराकर पलट गया.इसी रिक्शे पर बेलवामोती की रहने वाली 28 साल की कल्पना वर्मा निवासिनी बेलवामोती भी सवार थीं.

ई रिक्शा पलटने पर कल्पना ई रिक्शे में फंसी रह गईं जिससे उनका एक हाथ कोहनी से कटकर अलग हो गया. वहीं, ई रिक्शा चालक सुशील कुमार निवासी रमियाबेहड़ भी हादसे में गम्भीर रूप से जख्मी हो गया. हादसे के बाद मौके पर हड़कंप मच गया. आनन-फानन में मौजूद लोगों ने दोनों को खमरिया सीएचसी पहुंचाया. हालत गंभीर होने पर डॉक्टरों ने दोनों को जिला अस्पताल के लिए रेफर कर दिया. हालांकि ई रिक्शा में सवार अन्य सवारियों को भी मामूली चोटें आईं. जो हादसे के बाद अपने घर चले गए. उधर, ट्रक चालक हादसे बाद ट्रक मौके पर छोड़कर फरार हो गया जिसे पुलिस ने अपने कब्जे में ले लिया.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *