फतेहपुर के खागा में संदीप हॉस्पिटल किया गया सील, महिला की मौत के बाद कार्रवाई

Spread the love

रिजवान उददीन,फतेहपुर।
फतेहपुर जिले में बीते दिन प्राइवेट क्लिनिक के गलत इलाज से महिला की मौत हो गई जिस पर परिजनों ने हंगामा कर हॉस्पिटल पर कार्यवाही की मांग किया था महिला की मौत का जिमेदार प्राइवेट संदीप हॉस्पिटल पर हुई कार्यवाही पुलिस ने दर्ज किया. मुकदमा और स्वास्थ्य विभाग की टीम ने खागा पहुंच संदीप हॉस्पिटल को सील कर दिया.

आपको बताते चले महिला की मृत्यु के उपरांत प्रशासन में जिस तरह की हलचल देखने को मिली उसके मद्देनज़र कार्रवाई करते हुए आज हॉस्पिटल को सीज कर दिया. एडिशनल सीएमओ इश्तियाक अहमद ने बताया कि जब हमें इसकी जानकारी मीडिया के द्वारा हुई तो इसकी जानकारी लेते हुए हमने जानकारी ली एवं जानकारी लेने पर हमको पता चला कि यह सीएमओ ऑफिस में इसका कोई पेपर दर्ज नहीं है. यह अवैध रूप से चल रहा है इसी के चलते हमने इस अस्पताल को सीज कर दिया है उन्होंने कहा कि बढ़ते हुए झोलाछाप डॉक्टरों के कारण कई मरीज को तकलीफ का सामना करना पड़ता है.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *