रिजवान उददीन,फतेहपुर।
फतेहपुर की खागा कोतवाली क्षेत्र के टेकारी गाँव मे पति ने अपनी पत्नी को डण्डे से मारपीट कर गम्भीर रूप से घायल कर दिया जिससे उसकी इलाज के दौरान मौत हो गयी. मारपीट करने वाला पति मौके से फरार हो गया. सूचना मिलने पर मायके वाले तुरन्त मौके पर पहुचे और घायल अवस्था मे उसको पुलिस ने उसको इलाज के लिए नज़दीकी स्वास्थ केन्द्र पहुँचाया जहाँ डॉक्टर ने प्राथमिक उपचार के बाद रेफर कर दिया.
जानकारी के अनुसार कोतवाली क्षेत्र के टेकारी गाँव निवासी भोला ने अपनी 26 वर्षीय पत्नी संगीत देवी को किसी बात को लेकर डण्डे से मारपीट दिया और गम्भीर रूप से घायल होने पर घर से फरार हो गया जिसकी सूचना ग्रामीणों द्वारा पुलिस को हुई तो मौके पर पहुंची. पुलिस ने संगीत देवी को घायल अवस्था मे इलाज के लिए हरदो सीएचसी पहुँचाया जहाँ डॉक्टर ने प्राथमिक उपचार के बाद हालत गम्भीर देखते हुए सरकारी एम्बुलेन्स से जिला अस्पताल के लिए रेफर कर दिया.
जिला अस्पताल पहुंचते ही ड्यूटी पर मौजूद डॉक्टर ने जाँच के उपरांत उसको मृत घोषित करते हुए शव को पोस्टमार्टम के लिए मर्च्युरी हाउस में रखवा दिया. मृतका के साथ आई उसकी माँ देवमती और उसकी 24 वर्षीय बहन गुड़िया देवी,17 वर्षीय दूसरी बहन उषा देवी और 5 वर्षीय मृतिका का पुत्र आयुष का रोरो कर हाल बेहाल होता रहा.
















Leave a Reply