UP के जौनपुर में सोमवार तड़के बड़ा सड़क हादसा हुआ है. जौनपुर लाइन बाजार थाना क्षेत्र के सीहीपुर क्रासिंग के पास ओवरटेक के दौरान डबल डेकर बस में पीछे से ट्रक ने टक्कर मार दी. इस सड़क हादसे में छत्तीसगढ़ के चार लोगों की मौत हो गई और आधा दर्जन से ज्यादा लोग गंभीर रूप से घायल होने की खबर है. फिलहाल राहत और बचाव कार्य जारी है. पुलिस ने सभी घायलों को जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया जहां उनका इलाज़ जारी है. . पुलिस ने जांच शुरू कर दी है.
मिली जानकारी के मुताबिक ये सभी श्रद्धालु बस में सवार होकर छत्तीसगढ़ से निकले थे. यह टूरिस्ट बसअयोध्या दर्शन करने के बाद वाराणसी जा रही थी. जौनपुर लाइन बाजार थाना क्षेत्र के सीहीपुर क्रासिंग के पास यह हादसा हुआ. यहां ओवरटेक के दौरान बस की टक्कर ट्रक से हो गई. ये हादसा इतना जबर्दस्त था कि इसकी आवाज दूर तक सुनी गई. हादसे के फौरन बाद मौके पर अफरा-तफरी मच गई. चार यात्रियों की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि कई लोगों को गंभीर चोटें आईं.
मौके पर स्थानीय लोग सबसे पहले पहुंचे और घायलों को बाहर निकाला और पुलिस को सूचना दी. सूचना मिलने पर स्थानीय प्रशासन और पुलिस मौके पर पहुंची. सभी घायलों को इलाज के लिए भर्ती कराया गया है. राहत और बचाव कार्य फिलहाल जारी है.

छत्तीसगढ़ के रहने वाले इन श्रद्धालुओं का ग्रुप धार्मिक यात्रा पर निकला था. इस घटना से उनके परिवारों पर में दुख की लहर दौड़ गई है. पुलिस ने परिजनों को सूचित करने का काम शुरू कर दिया है. जौनपुर जिला प्रशासन ने इस घटना पर शोक व्यक्त करते हुए घायलों के इलाज के लिए सभी संभव सहायता का आश्वासन दिया है.















Leave a Reply