आगरा में दो मंजिला मकान नीचे खड़ी स्कूटी में चार्जिंग के वक्त धमाका हो गया है, जिससे पूरे घर में आग लग गई. इस दर्दनाक दुर्घटना में घर में मौजूद बुजुर्ग दंपति की मौत हो गई. घटना से पूरे मोहल्ले में कोहराम मच गया.
आगरा के थाना जगदीशपुरा के लक्ष्मी नगर मोहल्ले में एक स्कूटी में धमाका होने से घर आग की लपटों में घिर गया. इस मकान में प्रमोद अग्रवाल अपने परिवार के साथ रह रहे थे. वो घर की दूसरी मंजिल पर रहते थे जबकि उनके बुजु्र्ग माता पिता निचली मंजिल पर रहते थे. स्कूटी को चार्जिंग पर पर लगाया हुआ था कि तभी सुबह साढ़े तीन बजे करीब स्कूटी में धमाका हो गया. जिससे घर में आग लग गई.
पूरा घर आग की लपटों में घिर गया. ऊपरी मंजिल पर मौजूद प्रमोद अग्रवाल तो किसी तरह बच्चों को लेकर घर से बाहर निकलने में कामयाब हो गए लेकिन उनके बुजुर्ग माता पिता आग की लपटों में जिंदा जल गए. 95 वर्षीय पिता भगवती प्रसाद अग्रवाल और 85 वर्षीय मां उर्मिला देवी की गंभीर रूप से झुलसी हालत में एसएन मेडिकल कॉलेज अस्पताल लाया गया. लेकिन डॉक्टरों ने भगवती प्रसाद को देखते ही उन्हें मृत घोषित कर दिया. कुछ ही देर में मां उर्मिला देवी की भी तड़प-तड़प कर मौत हो गई.
सूचना पर पहुंची पुलिस ने शवों को पंचनामा भर आगे की कार्रवाई शुरू कर दी है.















Leave a Reply