योगी सरकार ने एक बार फिर से आईएएस अफसरों के तबादले कर दिए हैं. मंगलवार शाम को सीएम योगी ने 16 आईएएस अधिकारियों के ट्रांसफर कर दिए. सीएम योगी ने दो बड़े शहरों लखनऊ और प्रयागराज के कमिश्नर भी बदले गए हैं. आईएएस विजय विश्वास पंत को लखनऊ का नया कमिश्नर बनाया गया है. लखनऊ की कमिश्नर रोशन जैकब को हटा दिया गया है.
यूपी में 16 आईएएस अफसरों के तबादले: यूपी सरकार की ओर से किए गए तबादले के मुताबिक, प्रयागराज के कमिश्नर विजय विश्वास पंत को लखनऊ का नया कमिश्नर बनाया गया है. वहीं, लखनऊ की कमिश्नर रोशन जैकब को हटा दिया गया है. रोशन जैकब को सचिव खाद्य सुरक्षा एवं औषधि प्रशासन विभाग उत्तर प्रदेश शासन तथा आयुक्त खाद्य सुरक्षा औषधि प्रशासन उत्तर प्रदेश बनाया गया है. आईएएस रंजन कुमार को प्रमुख सचिव खाद्य सुरक्षा एवं औषधि प्रशासन विभाग उत्तर प्रदेश शासन के प्रभार से अवमुक्त कर दिया गया है.
संजय कुमार खत्री का भी ट्रांसफर: वहीं, आईएएस सुहास एल वाई को वर्तमान पद के साथ महानिदेशक युवा कल्याण एवं प्रांतीय रक्षक दल उत्तर प्रदेश के पद का अतिरिक्त प्रभार सौंपा गया है. आईएएस चैत्रा वी को महानिदेशक आयुष बनाया गया है. संजय कुमार खत्री को प्रभारी मुख्य कार्यपालक अधिकारी बुंदेलखंड औद्योगिक विकास प्राधिकरण बनाया गया है. कंचन वर्मा को आयुक्त एव सचिव राजस्व परिषद उत्तर प्रदेश बनाया गया है. आईएएस मोनिका रानी को प्रभारी महानिदेशक स्कूल शिक्षा उत्तर प्रदेश बनाया गया है.
सौम्या अग्रवाल को बरेली का कमिश्नर बनाया गया: इसके अलावा राजेश कुमार द्वितीय को महानिदेशक पर्यटन उत्तर प्रदेश बनाया गया है. सौम्या अग्रवाल को मंडलायुक्त बरेली से प्रयागराज का कमिश्नर बनाया गया है. किंजल सिंह को परिवहन आयुक्त उत्तर प्रदेश बनाया गया है. ब्रजेश नारायण सिंह को सचिव सामान्य प्रशासन विभाग उत्तर प्रदेश शासन बनाया गया है. मनीषा त्रिघाटिया को सचिव महिला कल्याण तथा बाल विकास एवं पुष्टाहार विभाग उत्तर प्रदेश शासन बनाया गया है.
IAS बी. चंद्रकला का तबादला: आईएएस बी. चंद्रकला को सचिव वन पर्यावरण एवं जलवायु परिवर्तन विभाग उत्तर प्रदेश शासन तथा मुख्य कार्यकारी अधिकारी उत्तर प्रदेश क्लीन एयर मैनेजमेंट प्रोजक्ट अथॉरिटी बनाया गया है. आईएएस अनामिका सिंह को बरेली का कमिश्नर बनाया गया है. अर्पणा यू. को वर्तमान पद के साथ महानिदेशक चिकित्सा शिक्षा उत्तर प्रदेश के पद का अतिरिक्त प्रभार सौंपा गया है.















Leave a Reply