कानपुर के कल्याणपुर में नशेबाज ने लहराया तमंचा, बीच सड़क पर खड़ी की कार; जमकर हुई धुनाई

Spread the love

पुनीत शुक्ला, कानपुर।
सड़क के बीचों–बीच कार खड़ी कर नशेबाजी का विरोध करना जिम संचालक को महंगा पड़ गया. नशे में धुत युवक तमंचा लहराते हुए आया और बोला, कि औकात में रहो, वरना जान से मार दूंगा. गाली गलौज कर जान से मारने की धमकी दी. जिसके बाद इलाकाई लोगों ने नशेबाज की जमकर धुनाई कर कार की तलाशी ली जिसमें बीयर, शराब की बोतल, तलवार, हॉकी मिली पीड़ित ने कल्याणपुर थाने में FIR करायी है.

साथियों के साथ कार में पी रहा था शराब: नारामऊ, छोटा बांगर निवासी अनुज द्विवेदी ने बताया कि उनके जीजा अरुण कुमार मिश्रा की नानकारी, गुप्ता होटल के पास ब्रदर्स जिम है. अनुज ने बताया कि आज दोपहर वह अपनी कार से जिम जा रहे थे. जिम के पास इलाके का रहने वाला प्रशांत सिंह राठौर सड़क पर कार में शैलेंद्र, धर्मेंद्र सिंह राठौर व अन्य लोगों के साथ शराब पी रहा था.

जिम के बाहर आकर की गाली गलौज: उन्होंने कई बार हॉर्न बजाकर कार किनारे करने को कहा, लेकिन वह नहीं हटे. जिसके बाद उन्होंने गाड़ी से उतर कर विरोध जताया. अनुज ने बताया कि कुछ देर बाद वह जिम के बाहर खड़े थे, तभी नशे में धुत प्रशांत तमंचा लहराते हुए जिम के बाहर आकर गाली–गलौज करने लगा. जिसके बाद इलाकाई लोगों ने तमंचा छीनकर उसकी पिटाई कर दी.

कार में मिली तलवार व हॉकी: पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ दर्ज की एफआईआर मारपीट होते देख उसके साथी मौके से फरार हो गए, आक्रोशित लोगों ने उसकी कार की तलाशी ली, जिसमें उसका एक साथी नशे में धुत मिला. इसके साथ ही कार में बीयर, शराब की बोतल, तलवार, हॉकी मिली. सूचना पर मौके पर पहुंची पुलिस आरोपी को पकड़ कर थाने ले आई. कल्याणपुर थाना प्रभारी अजय प्रकाश ने बताया कि मुकदमा दर्ज कर कार्रवाई की जा रही है.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *