कार रुकते ही बोनट से निकला अजगर, चारों तरफ मचा हड़कंप; रोंगटे खड़े करने वाला वीडियो

Spread the love

UP के बिजनौर जिले में मंगलवार को एक अजीब और चौंकाने वाली घटना सामने आई. कोतवाली नगर क्षेत्र की आवास विकास कॉलोनी में खड़ी एक कार के इंजन से अचानक एक बड़ा अजगर बाहर निकल आया. इस दृश्य को देखकर लोग सहम गए और कॉलोनी में अफरा-तफरी का माहौल बन गया.

प्रत्यक्षदर्शियों ने बताया प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, कार मालिक योगेंद्र राजपूत जैसे ही वाहन चालू करने के लिए पहुंचे, इंजन से हलचल सी महसूस हुई. जब लोगों ने गहराई से देखा तो पता चला कि इंजन में एक लंबा अजगर छिपा हुआ है. घटना के तुरंत बाद कॉलोनीवासियों ने हिम्मत दिखाने की बजाय वन विभाग को इसकी जानकारी दी.

सोशल मीडिया पर वीडियो वायरल: थोड़ी ही देर में इस घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर अपलोड कर दिया गया, जो तेजी से वायरल हो गया. वीडियो में साफ दिख रहा है कि अजगर धीरे-धीरे कार के बोनट से बाहर आ रहा है, जिसे देखकर लोग दूर से ही मोबाइल कैमरे से रिकॉर्डिंग कर रहे हैं.

वन विभाग की टीम ने किया रेस्क्यू: वन विभाग की टीम मौके पर पहुंची और रेस्क्यू ऑपरेशन शुरू किया. टीम ने विशेष उपकरणों का इस्तेमाल कर सावधानीपूर्वक अजगर को बाहर निकाला. करीब आधे घंटे की कोशिश के बाद विशालकाय अजगर को सुरक्षित पकड़ लिया गया. इसके बाद उसे जंगल में छोड़ दिया गया, ताकि वह अपने प्राकृतिक आवास में रह सके.

वन विभाग की अपील: वन विभाग ने स्थानीय लोगों से अपील की है कि ऐसे मामलों में बिल्कुल भी घबराएं नहीं और न ही सरीसृपों को खुद से पकड़ने की कोशिश करें. अधिकारियों का कहना है कि बारिश के दिनों में सांप और अजगर जैसी प्रजातियां अक्सर सुरक्षित जगह की तलाश में घरों और वाहनों तक पहुंच जाती हैं. 

इस घटना के बाद आवास विकास कॉलोनी में लोगों में डर का माहौल बना हुआ है. कॉलोनीवासी अब अपने वाहनों और आस-पास के क्षेत्रों को लेकर अधिक सतर्क हो गए हैं. वहीं, सोशल मीडिया पर वायरल वीडियो ने जिलेभर में इस खबर को सुर्खियों में ला दिया है. 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *