बरेली में एक्ट्रेस दिशा पाटनी के घर फायरिंग करने वाले दो शूटरों के एनकाउंटर के बाद गैंग लीडर रोहित गोदारा ने धमकी दी है. उसने फेसबुक पोस्ट पर लिखा- हमारे जो दो शूटर्स मारे गए है, हम इसका बदला लेंगे. ये एनकाउंटर हमारे जीवन की बहुत बड़ी क्षति है.
. ये ढेर नहीं, शहीद हुए हैं. हम वो काम कर सकते हैं, जिसकी ये कल्पना भी नहीं कर सकते. इसमें जिसका भी हाथ है, वो चाहे कितना भी पैसे वाला हो या पावर वाला हो, वक्त लग सकता है. माफी नहीं है.
दरअसल, 11 और 12 सितंबर को बरेली में एक्ट्रेस दिशा पाटनी के घर फायरिंग हुई थी. इस मामले में यूपी एसटीएफ ने हरियाणा और दिल्ली पुलिस के साथ मिलकर बुधवार शाम को गाजियाबाद में दो शूटरों को एनकाउंटर में मार गिराया. इनकी पहचान हरियाणा निवासी अरुण और रविंद्र के रूप में हुई. मारे गए रविंद्र और अरुण दोनों पेशेवर शूटर थे. रोहित गोदारा और गोल्डी बराड़ के गैंग के सदस्य थे. दोनों पर एक-एक लाख का इनाम था. इसके अलावा, 11 सितंबर को फायरिंग करने वाले शूटर बागपत निवासी नकुल और विजय अभी फरार हैं.

ये रोहित गोदारा का धमकी भरा फेसबुक पोस्ट है, जो गुरुवार सुबह 10.22 किया गया.
रोहित गोदारा की धमकी- ये इंसाफ नहीं है: गुरुवार सुबह 10.22 बजे रोहित गोदारा नाम की फेसबुक से पोस्ट हुआ है. इसमें लिखा है- इन भाइयों ने धर्म के लिए अपना बलिदान दिया है. अरे कुछ तो शर्म करो. एक मुंह से तुम सनातन-सनातन चिल्लाते हो जो सनातन के लिए लड़ाई लड़े, उसको मार दिया जाता है. ये इंसाफ नहीं है. ये जितने भी सनातन धर्म का नाम लेकर घूम रहें हैं, ये सिर्फ अपनी रोटी सेंक रहे हैं. ये एनकाउंटर नहीं, सनातन की हार हुई है. धर्म के लिए लड़ने वालो को इस हिंदुस्तान में मार दिया जाता है. अगर तुम इतने सच्चे हो तो उठाओ मुद्दा. हमारे शहीद भाइयों को इंसाफ दिलाओ.
बाकी मैं पूरे देश को बता देना चाहता हूं, सनातन धर्म की आड़ में एक धंधा चला है. सभी देशवासी इनसे सावधान रहें। दरअसल, दिशा पाटनी के घर फायरिंग की जिम्मेदारी रोहित गोदारा और गोल्डी बराड़ गैंग ने ली थी. तब फेसबुक पोस्ट में लिखा था- संत प्रेमानंद महाराज और कथावाचक अनिरुद्धाचार्य महाराज पर टिप्पणी से नाराज होकर फायरिंग को अंजाम दिया गया है. यह सिर्फ एक ट्रेलर है. अगली बार ऐसी हरकत दोहराई गई तो किसी को जिंदा नहीं छोड़ा जाएगा. दिशा पाटनी के पिता बोले- अभी और बदमाश अंजाम तक पहुंचेंगे.















Leave a Reply