UP की कानून-व्यवस्था को चुस्त- दुरुस्त रखना योगी सरकार की पहली प्राथमिकता है. इसी कड़ी में उत्तर प्रदेश में लगातार दूसरे दिन भी पुलिस अधिकारियों के ट्रांसफर का सिलसिला जारी है. बुधवार रात 57 अपर पुलिस अधिक्षकों और दिन में 7 आईपीएस अधिकारियों के तबादले के बाद गुरुवार 16 और IPS अधिकारियों के तबादले कर दिये गये. इसमें देवारिया से लेकर हरदोई तक 10 जिलों के कप्तान भी शामिल हैं.

हेमराज मीना, (आईपीएस-आरआर-2012) वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक, आजमगढ़ को पुलिस अधीक्षक, मुख्यालय पुलिस महानिदेशक, उ०प्र० से सम्बद्ध, किया गया है. मनीष कुमार शांडिल्य, (आईपीएस-आरआर-2018) सेनानायक, 04 बाहिनी पीएसी, प्रयागराज को पुलिस उपायुक्त पुलिस कमिश्ररेट प्रयागराज बनाया गया है.
अनिल कुमार झा, (आईपीएस-एसपीएस-0) पुलिस अधीक्षक अपर पुलिस अधीक्षक, बलिया को पुलिस अधीक्षक, रेलवे आगरा तैनाती मिली है.
सर्वेश कुमार मिश्रा, (आईपीएस-एसपीएस-0) सेनानायक/उपसेनानायक, 27वीं वाहिनी पीएसी सीतापुर को सेनानायक, 04 वाहिनी पीएसी, प्रयागराज का जिम्मा दिया गया है.
संतोष कुमार मिश्रा, (आईपीएस-आरआर-2012) पुलिस अधीक्षक, कुशीनगर को पुलिस अधीक्षक, मुख्यालय पुलिस महानिदेशक, उ०प्र० सम्बद्ध किया गया है.
विक्रान्त वीर,(आईपीएस-आरआर-2014) पुलिस अधीक्षक, देवरिया को पुलिस अधीक्षक, मुख्यालय पुलिस महानिदेशक, उ०प्र० से सम्बद्ध किया गया है.
जय प्रकाश सिंह, (आईपीएस-एसपीएस-2013) पुलिस अधीक्षक लखनऊ को पुलिस अधीक्षक, उन्नाव की तैनाती दी गई है.
संजीव सुमन (आईपीएस-आरआर-2014) वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक, अलीगढ़ को पुलिस अधीक्षक, देवरिया की तैनाती दी गई है.
नीरज कुमार जादौन, (आईपीएस-आरआर-2015) पुलिस अधीक्षक, हरदोई को अब वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक, अलीगढ़ की तैनाती दी गई है.
अशोक कुमार मीना, (आईपीएस-आरआर-2015) पुलिस अधीक्षक, सोनभद्र को पुलिस अधीक्षक, हरदोई की तैनाती दी गई है.
अभिषेक वर्मा, (आईपीएस-आरआर-2016) पुलिस अधीक्षक, रेलवे आगरा को पुलिस अधीक्षक, सोनभद्र की तैनाती दी गई है.
दीपक भूकर, (आईपीएस-आरआर-2016) पुलिस अधीक्षक, उन्नाव को पुलिस अधीक्षक, प्रतापगढ़ बनाया गया है.
डॉ० अनिल कुमार-॥ (आईपीएस-आरआर-2016) पुलिस अधीक्षक, प्रतागढ़ को वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक, आजमगढ़ की तैनाती.
केशव कुमार, (आईपीएस-आरआर-2017 पुलिस अधीक्षक), अम्बेडकरनगर को पुलिस अधीक्षक, कुशीनगर की तैनाती दी गई है.
अभिजीत आर. शंकर, (आईपीएस-आरआर-2018) पुलिस अधीक्षक, औरैया को पुलिस अधीक्षक, अम्बेडकरनगर की तैनाती.
अभिषेक भारती, (आईपीएस-आरआर-2018) पुलिस उपायुक्त, पुलिस कमिश्ररेट प्रयागराज को पुलिस अधीक्षक, औरैया की तैनाती मिली है.















Leave a Reply