रिजवान उददीन, फतेहपुर।
UP के फतेहपुर में हैरान करने वाला वाकया सामने आया है. एक किसान ने अपने नलकूप की कोठरी से खटर-पटर की आवाज सुनी. उन्होंने सोचा कि कोई चोर अंदर घुस गया है, लेकिन जब शोर मचाकर ग्रामीणों और पुलिस की मदद से दरवाजा खोला गया तो सबके होश उड़ गए. अंदर कोई चोर नहीं, बल्कि किसान का अपना बेटा एक किशोरी के साथ मौजूद था. किशोरी भी गांव की थी. उसे कोठरी में देख हंगामा मच गया. किशोरी के परिजनों ने किसान और उसके बेटे पर किशोरी को बंधक बनाने का आरोप लगाकर पुलिस में शिकायत कर दी है.
मामला बीच दोपहरिया का है। फतेहपुर के खखरेरु के रक्षपालपुर निवासी राधेश्याम अपने खेत पर काम कर रहे थे. तभी उन्हें अपने नलकूप की कोठरी से अजीब-सी आवाजें सुनाई दीं. किसी अनहोनी की आशंका में उन्होंने तुरंत बाहर से कुंडी लगा दी और चोर-चोर का शोर मचाना शुरू कर दिया. देखते ही देखते लाठी-डंडों से लैस ग्रामीणों की भारी भीड़ मौके पर इकट्ठा हो गई. स्थिति की गंभीरता को देखते हुए पुलिस को भी बुला लिया गया.
पुलिस के आने पर जब कोठरी का दरवाजा खोला गया तो अंदर का दृश्य देखकर सभी दंग रह गए. राधेश्याम का बेटा अभिनंदन और गांव की एक किशोरी के साथ था. यह नजारा देखकर न सिर्फ ग्रामीण, बल्कि राधेश्याम भी सकते में आ गए. इसी बीच, किशोरी के परिवार वाले भी मौके पर पहुंच गए. बेटी को इस तरह से देख किशोरी का परिवार आपे से बाहर हो गया. परिवार ने किसान और उसके बेटे पर बेटी को बंधक बनाकर छेड़छाड़ का आरोप लगाया. इस आरोप के बाद मामला प्रेम प्रसंग से बदलकर एक आपराधिक घटना में तब्दील हो गया.
किशोरी के पिता की शिकायत पर पुलिस ने तुरंत हरकत में आते हुए राधेश्याम और अभिनंदन के खिलाफ बंधक बनाने और छेड़खानी की धाराओं में मामला दर्ज कर लिया। थानाध्यक्ष विद्या प्रकाश सिंह ने बताया कि किशोरी का मेडिकल परीक्षण कराया जा रहा है। अगर जांच में दुष्कर्म की पुष्टि होती है तो मामले में और भी गंभीर धाराएं जोड़ी जाएंगी। यह घटना गांव में चर्चा का विषय बनी हुई है, और हर कोई इस अप्रत्याशित घटना से हैरान है।
















Leave a Reply