रिजवान उददीन, फतेहपुर।
फतेहपुर जनपद के खागा तहसील क्षेत्र के किशनपुर थाना क्षेत्र के बहेरा गांव में शुक्रवार सुबह उस समय सनसनी फैल गई जब गांव के ही तालाब में एक अधेड़ का शव तालाब में दिखाई दिया. तीन दिन से लापता अधेड़ की तलाश में जुटे परिजनों को यह खबर मिलने के बाद गांव में कोहराम मच गया परिजन लगातार उसकी खोजबीन कर रहे थे, लेकिन कोई सुराग नहीं मिला. शुक्रवार को कुछ ग्रामीणों ने तालाब में शव देखा और तत्काल इसकी जानकारी किशनपुर पुलिस को दी.
सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया. वहीं, घटना के बाद से गांव में दहशत और मातम का माहौल है. मृतक की पहचान नरोत्तम सिंह पुत्र पृथ्वी पाल निवासी बहेरा के रूप में हुई है.
थाना प्रभारी किशनपुर सत्यदेव गौतम ने बताया कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही मौत के सही कारणों का पता चल सकेगा. फिलहाल, मामले की जांच की जा रही है. ग्रामीणों ने युवक की मौत पर गहरा दुख जताया है. वहीं परिजन बदहवास है.
















Leave a Reply