फतेहपुर में 24 घंटे बाद नहर में मिला युवती का शव, परिवारीजनों में मचा कोहराम

Spread the love

रिजवान उददीन, फतेहपुर।
फतेहपुर जनपद के कोतवाली बिंदकी क्षेत्र के दरियापुर गांव के समीप एक दिन पहले शुक्रवार की सुबह लगभग 6:00 बजे शौच क्रिया के लिए गई खुशी दीक्षित उम्र लगभग 20 वर्ष पुत्री बब्बू दीक्षित नहर में गिर गई थी. इसके बाद से लगातार खोजबीन जारी थी.

शनिवार की सुबह लगभग 6:00 बजे यानी 24 घंटे बाद नहर में गिरे स्थान से लगभग 200 मीटर दूर युवती का शव देखा गया तो हड़कंप मच गया. सूचना मिलने पर पुलिस पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पंचनामा कर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *