फतेहपुर में भर-भराकर ढ़हा कच्चा मकान, परिवार के 5 लोग दबे, एक की मौत

Spread the love

फतेहपुर जिले के ललौली थाना क्षेत्र के गोझ गांव में रविवार सुबह दर्दनाक हादसा हो गया. बारिश से भीगे मिट्टी के कच्चे मकान के अचानक भरभराकर ढह जाने से एक ही परिवार के पांच सदस्य मलबे में दब गए. सूचना मिलते ही गांव में अफरा-तफरी मच गई. ग्रामीणों ने तुरंत पुलिस को सूचना दी और स्थानीय लोगों की मदद से रेस्क्यू शुरू किया गया.

बारिश बनी आफत, घर बना मलबे का ढेर: बीते कुछ दिनों से रुक-रुककर हो रही बारिश ने ग्रामीण इलाकों में कई कच्चे मकानों को कमजोर कर दिया है. गोझ गांव में भी रविवार सुबह करीब सात बजे एक परिवार का कच्चा मकान अचानक भरभराकर गिर गया. हादसे के वक्त परिवार के सभी सदस्य घर के अंदर मौजूद थे. जोरदार आवाज सुनते ही आसपास के लोग मौके पर पहुंचे और मलबा हटाने में जुट गए.

स्थानीयों और पुलिस ने चलाया रेस्क्यू ऑपरेशन घटना की जानकारी मिलते ही ललौली थाना पुलिस मौके पर पहुंची. स्थानीय ग्रामीणों की मदद से पुलिस ने करीब दो घंटे तक चला रेस्क्यू ऑपरेशन चलाया.  कड़ी मशक्कत के बाद मलबे में दबे चार लोगों को सुरक्षित बाहर निकाल लिया गया, लेकिन एक महिला की मौके पर ही मौत हो गई.

गंभीर घायलों का अस्पताल में इलाज जारी: रेस्क्यू टीम ने गंभीर रूप से घायल लोगों को तत्काल जिला अस्पताल भिजवाया, जहां उनका इलाज चल रहा है. डॉक्टरों के मुताबिक दो लोगों की हालत अभी भी नाजुक बनी हुई है.  पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है और पूरे मामले की जांच शुरू कर दी है.

गांव में मातम हादसे के बाद पूरे गांव में मातम छा गया है. स्थानीय प्रशासन की टीम भी घटनास्थल पर पहुंची और नुकसान का जायजा लिया. 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *